राम मंदिर के CEO बनने के बाद बोले जितेंद्र मिश्रा- 43 साल राष्ट्रसेवा के बाद प्रभु श्रीराम ने दिया सेवा का अवसर
Authorराधेश्याम कुशवाहा
UPDATED: WED, 2 SEP 2026 08:33 PM (IST)

राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्रा
Share
राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा को नया CEO नियुक्त किया है
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम मंदिर के CEO की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी कर ली है. भारतीय वायुसेना के रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है. CEO चुने जाने के बाद जितेंद्र मिश्रा ने पहली बार अपनी प्रतिक्रिया दी है. जितेंद्र मिश्रा ने कहा कि राम मंदिर के न्यू CEO ने कहा कि मैं इस चयन समिति का बहुत हार्दिक रूप से धन्यवाद करना चाहूंगा और मैं इसे अपना सौभाग्य मानता हूं कि उन्होंने इतने सब कैंडिडेट्स में से मेरा मेरा चयन किया है. इसे मैं श्रीराम का आशीर्वाद भी मानूंगा कि 43 वर्ष राष्ट्र सेवा के बाद भारतीय वायु सेना में मुझे श्री राम ने एक और अवसर प्रदान किया है जहां पर मैं श्री राम मंदिर और श्रीराम भक्तों की सेवा कर पाऊंगा.