⚠️ यह साइट निर्माणाधीन है — बीटा संस्करण
अनुसरण करना

सबसे महत्वपूर्ण खबरों से अपडेट रहें

सब्सक्राइब बटन दबाकर, आप पुष्टि करते हैं कि आपने हमारी गोपनीयता नीति और उपयोग की शर्तें पढ़ी हैं और सहमत हैं गोपनीयता नीति and उपयोग की शर्तें

रांची RPF की कार्रवाई: ‘ऑपरेशन नार्कोस’ के तहत 30.50 लाख का गांजा जब्त, 3 तस्कर गिरफ्तार

संबलपुर-जम्मू तवी एक्सप्रेस में की गई छापामारी

RANCHI/ जानकारी के अनुसार, यह पूरी कार्रवाई 30 मई को रांची रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान के दौरान हुई. आरपीएफ की टीम जब ट्रेन संख्या 18309 संबलपुर–जम्मू तवी एक्सप्रेस की जांच कर रही थी, तभी कोच संख्या बी-3 (B-3) में तीन युवक संदिग्ध परिस्थितियों में बैठे दिखाई दिए. उनके पास चार बड़े ट्रॉली बैग और तीन पिट्ठू बैग थे. पुलिस को देखकर तीनों युवक सकपका गए और संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए. कड़ाई से पूछताछ करने पर तीनों ने स्वीकार किया कि उनके बैगों में भारी मात्रा में गांजा छिपाकर ले जाया जा रहा है.

चूंकि ट्रेन खुलने का समय हो चुका था, इसलिए सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आरपीएफ टीम ने तीनों संदिग्धों को उनके सामान के साथ अगले स्टेशन नामकुम रेलवे स्टेशन पर उतारा, ताकि विधिसम्मत जांच की जा सके. गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान आयुष सिंह (22 वर्ष), प्रेंस कुमार (21 वर्ष) जिला बक्सर, बिहार और अंकित पाठक (19 वर्ष) जिला बक्सर, शामिल है.

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे महत्वपूर्ण खबरों से अपडेट रहें

सब्सक्राइब बटन दबाकर, आप पुष्टि करते हैं कि आपने हमारी गोपनीयता नीति और उपयोग की शर्तें पढ़ी हैं और सहमत हैं गोपनीयता नीति and उपयोग की शर्तें