⚠️ यह साइट निर्माणाधीन है — बीटा संस्करण

फादर पर जानलेवा हमले के आरोप में चौथा किशोर निरुद्ध,

खूंटी,। आरसी बालक मध्य विद्यालय, खूंटी के प्रधानाचार्य फादर बेनेडिक्ट बारला पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने फरार चौथे किशोर को भी निरुद्ध किया गया है। गुरुवार को पकड़े गए नाबालिग के पास से स्कूल कार्यालय से चोरी किए गए 17 हजार रुपये, चोरी की रकम से खरीदा गया मोबाइल फोन और घटना के समय पहने गए कपड़े बरामद किए गए हैं। पुलिस ने एक काला मुखौटा भी जब्त किया है। इससे पहले 23 अक्तूबर को पुलिस ने इस मामले में तीन किशोरों को निरुद्ध किया था।

घटना के बाद खूंटी थाना प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले के खुलासे के लिए पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग के निर्देश पर एसडीपीओ मंगल सिंह जामुदा के नेतृत्व में विशेष जांच टीम (एसआईटी) गठित की गई। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पहले तीन किशोरों को निरुद्ध किया। इसके बाद चौथे किशोर को भी पकड़ लिया गया।

छापेमारी दल में पुलिस निरीक्षक अशोक कुमार सिंह, मुरहू थाना प्रभारी नायल गोडविन केरकेट्टा, सायको थाना प्रभारी प्रभात रंजन पांडेय, खूंटी थाना के अनुसंधानकर्ता आदित्य कुमार सहित अन्य जवान शामिल थे।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे महत्वपूर्ण खबरों से अपडेट रहें

सब्सक्राइब बटन दबाकर, आप पुष्टि करते हैं कि आपने हमारी गोपनीयता नीति और उपयोग की शर्तें पढ़ी हैं और सहमत हैं गोपनीयता नीति and उपयोग की शर्तें