⚠️ यह साइट निर्माणाधीन है — बीटा संस्करण
अनुसरण करना

सबसे महत्वपूर्ण खबरों से अपडेट रहें

सब्सक्राइब बटन दबाकर, आप पुष्टि करते हैं कि आपने हमारी गोपनीयता नीति और उपयोग की शर्तें पढ़ी हैं और सहमत हैं गोपनीयता नीति and उपयोग की शर्तें

रांची में जलस्रोतों से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू, 23 लोगों को नोटिस

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सख्त निर्देश के बाद राजधानी रांची में जलस्रोतों, नदी-नालों, तालाबों और डैम क्षेत्रों से अतिक्रमण हटाने की मुहिम तेज कर दी गई है। इसी क्रम में रांची नगर निगम की टीम ने सोमवार को पंडरा स्थित पंचशील नगर क्षेत्र का निरीक्षण किया और अतिक्रमण की स्थिति का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान पाया गया कि जल निकासी और जलस्रोतों के संरक्षण वाले क्षेत्रों में कई स्थानों पर अवैध कब्जा और निर्माण किए गए हैं। नगर निगम अधिकारियों ने संबंधित स्थलों का सर्वेक्षण कर अतिक्रमणकारियों की पहचान की। इसके बाद वार्ड संख्या-23 में कुल 23 लोगों को नोटिस जारी कर निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना पक्ष रखने और अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया है।

नगर निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जलस्रोतों को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। सरकार की प्राथमिकता नदी, नाला, तालाब और डैम क्षेत्रों को संरक्षित करना है ताकि बरसात के दौरान जलभराव की समस्या कम हो और प्राकृतिक जलस्रोतों का संरक्षण सुनिश्चित हो सके।

प्रशासन ने चेतावनी दी है कि नोटिस के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम की इस पहल को शहर में जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे महत्वपूर्ण खबरों से अपडेट रहें

सब्सक्राइब बटन दबाकर, आप पुष्टि करते हैं कि आपने हमारी गोपनीयता नीति और उपयोग की शर्तें पढ़ी हैं और सहमत हैं गोपनीयता नीति and उपयोग की शर्तें