⚠️ यह साइट निर्माणाधीन है — बीटा संस्करण
अनुसरण करना

सबसे महत्वपूर्ण खबरों से अपडेट रहें

सब्सक्राइब बटन दबाकर, आप पुष्टि करते हैं कि आपने हमारी गोपनीयता नीति और उपयोग की शर्तें पढ़ी हैं और सहमत हैं गोपनीयता नीति and उपयोग की शर्तें

नहीं रहे खूंटी के समाजसेवी आदित्य प्रसाद साहू

खूंटी। गायत्री परिवार के वरिष्ठ कार्यकर्ता, केंद्रीय रामनवमी महासमिति के पूर्व अध्यक्ष, अखाड़ा के उस्ताद रहे आदित्य प्रसाद साहू का निधन रविवार की देर रात रिम्स में इलाज के दौरान हो गया। आदित्य प्रसाद के निधन की खबर मिलते ही सोमवार की सुबह उनके डीएवी रोड स्थित आवास पर लोगों की भीड़ लग गई। भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता आदित्य प्रसाद पिछले कई महीनों से बीमार थे।

स्थानीय तजना मुक्ति धाम में सोमवार को उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

वे झारखंड प्रदेश कान्यकुब्ज वैश्य हलवाई समिति, अखिल विश्व गायत्री परिवार खूंटी शाखा, केंद्रीय रामनवमी महासमिति खूंटी, चैंबर ऑफ कॉमर्स सहित कई सामाजिक और धार्मिक संगठनों से जुड़े थे।

आदित्य प्रसाद के निधन पर शोक करते हुए केंद्रीय रामनवमी महासमिति के अध्यक्ष अनूप साहू और महामंत्री जितेंद्र कश्यप ने कहा कि

है आदित्य प्रसाद केंद्रीय रामनवमी महासमिति के उस्ताद रहे तथा सनातन धर्म के हमेशा हितचिंतक और बूढ़ा महादेव के अन्य भक्त थे। वे नागपुरी भाषा के कवि और जानकार थे।

सांसद सहित कई लोगों ने जताई संवेदना

आदित्य प्रसाद साहू के निधन पर पद्मभूषण कड़िया मुंडा, सांसद कालीचरण मुंडा, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष नीलकंठ सिंह मुंडा, पूर्व विधायक कोचे मुंडा, भाजपा के जिलाध्यक्ष आनन्द कुमार सहित अन्य ने शोक व्यक्त किया है।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे महत्वपूर्ण खबरों से अपडेट रहें

सब्सक्राइब बटन दबाकर, आप पुष्टि करते हैं कि आपने हमारी गोपनीयता नीति और उपयोग की शर्तें पढ़ी हैं और सहमत हैं गोपनीयता नीति and उपयोग की शर्तें