⚠️ यह साइट निर्माणाधीन है — बीटा संस्करण
अनुसरण करना

सबसे महत्वपूर्ण खबरों से अपडेट रहें

सब्सक्राइब बटन दबाकर, आप पुष्टि करते हैं कि आपने हमारी गोपनीयता नीति और उपयोग की शर्तें पढ़ी हैं और सहमत हैं गोपनीयता नीति and उपयोग की शर्तें

प्रिंस खान गैंग का मुख्य सहयोगी गिरफ्तार

बालीडीह ओपी थाना क्षेत्र स्थित BMW प्लांट से रंगदारी मांगने और धमकी देने के मामले में पुलिस ने प्रिंस खान गैंग…

बालीडीह ओपी थाना क्षेत्र स्थित BMW प्लांट से रंगदारी मांगने और धमकी देने के मामले में पुलिस ने प्रिंस खान गैंग के बोकारो स्थित मुख्य सहयोगी राकेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. 37 वर्षीय राकेश कुमार सेक्टर-2सी, बोकारो का निवासी है और उसे डुमरी क्षेत्र के बेरमो मोड़ से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है तथा मामले की आगे जांच जारी है.

रंगदारी नहीं देने पर दी गई थी गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी

मुख्यालय डीएसपी पवन कुमार ने बताया कि BMW प्लांट के मैनेजर सुरेश कुमार सिंह ने 12 मार्च को औद्योगिक ओपी बालीडीह में आवेदन देकर कुख्यात अपराधी प्रिंस खान के नाम पर रंगदारी मांगने और धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत के आधार पर बालीडीह थाना कांड संख्या 56/26 दर्ज किया गया और मामले के अनुसंधान के लिए डीएसपी के नेतृत्व में विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया.

पूछताछ में आरोपी ने कबूला अपना जुर्म

पुलिस के अनुसार मानवीय एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच करते हुए SIT ने मामले का खुलासा किया. पूछताछ के दौरान राकेश कुमार ने स्वीकार किया कि वह प्रिंस खान के अंतरराष्ट्रीय व्हाट्सएप नंबर के संपर्क में था. उसी के निर्देश पर उसने अपने हस्तलेखन में धमकी भरा पर्चा तैयार कर घटनास्थल पर छोड़ा था. बाद में उस पर्चे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर कंपनी को दोबारा धमकी दी गई थी.

बैंक खातों में भेजे गए थे 1.50 लाख रुपये, मोबाइल से मिले अहम सबूत

जांच में यह भी सामने आया कि इस काम के बदले प्रिंस खान ने आरोपी के दो बैंक खातों में कुल 1.50 लाख रुपये भेजे थे. पुलिस इस वित्तीय लेन-देन की भी जांच कर रही है. आरोपी के पास से बरामद रेडमी-8 मोबाइल फोन की जांच में कई महत्वपूर्ण साक्ष्य मिले हैं. मोबाइल से प्रिंस खान के साथ व्हाट्सएप कॉल और बातचीत के रिकॉर्ड भी बरामद हुए हैं. पुलिस का कहना है कि मामले में आगे भी कई महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं.

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे महत्वपूर्ण खबरों से अपडेट रहें

सब्सक्राइब बटन दबाकर, आप पुष्टि करते हैं कि आपने हमारी गोपनीयता नीति और उपयोग की शर्तें पढ़ी हैं और सहमत हैं गोपनीयता नीति and उपयोग की शर्तें