⚠️ यह साइट निर्माणाधीन है — बीटा संस्करण
अनुसरण करना

सबसे महत्वपूर्ण खबरों से अपडेट रहें

सब्सक्राइब बटन दबाकर, आप पुष्टि करते हैं कि आपने हमारी गोपनीयता नीति और उपयोग की शर्तें पढ़ी हैं और सहमत हैं गोपनीयता नीति and उपयोग की शर्तें

मालवीय नगर अग्निकांड: भवन मालिक लवकेश बजाज हिरासत में, 21 मौतों के मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

रेस्टोरेंट में लगी आग में 21 लोगों की मौत

नई दिल्ली। मालवीय नगर के हौजरानी इलाके में हुए भीषण अग्निकांड के मामले में दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भवन मालिक लवकेश बजाज को हिरासत में ले लिया है। बुधवार सुबह फ्लोरिश स्टे बी एंड बी होटल और उससे जुड़े रेस्टोरेंट में लगी आग में 21 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि कई अन्य घायल हो गए थे। हादसे के बाद से ही लवकेश बजाज फरार चल रहा था और पुलिस की कई टीमें उसकी तलाश में जुटी थीं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में होटल संचालन और भवन निर्माण में गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। जिस इमारत में आग लगी, वहां बेड एंड ब्रेकफास्ट योजना के तहत सीमित कमरों की अनुमति थी, लेकिन कथित तौर पर कई गुना अधिक कमरे बनाकर होटल चलाया जा रहा था। साथ ही भवन के पास अनिवार्य फायर सेफ्टी एनओसी भी नहीं थी।

हादसे के बाद पुलिस ने गैर-इरादतन हत्या समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। जांच के दौरान सामने आया कि इमारत में बेसमेंट, ग्राउंड फ्लोर और कई ऊपरी मंजिलों का इस्तेमाल होटल के रूप में किया जा रहा था। आग लगने के समय बड़ी संख्या में लोग होटल में ठहरे हुए थे, जिनमें विदेशी नागरिक भी शामिल थे।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि लवकेश बजाज से पूछताछ कर यह पता लगाया जाएगा कि होटल के संचालन, सुरक्षा इंतजामों और भवन निर्माण से जुड़े नियमों का किस स्तर पर उल्लंघन किया गया। साथ ही अन्य साझेदारों, लाइसेंस धारकों और होटल प्रबंधन की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

उधर, अग्निकांड में मृतकों के परिजनों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर मामले में और गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं। फिलहाल हादसे के कारणों और प्रशासनिक लापरवाही के पहलुओं की गहन जांच जारी है।

मृतकों के नाम

अग्निकांड में जान गंवाने वाले 21 लोगों में 9 भारतीय और 12 विदेशी नागरिक शामिल हैं। जिन भारतीय नागरिकों की मृत्यु हुई है, उनके नाम हैं- श्रुतिका बरनवाल, तरजानी अग्रवाल, वार्या अग्रवाल उर्फ पर्ल, झावेरी अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, कमला अग्रवाल, प्रेम लता अग्रवाल और जिविशा अग्रवाल।

इलाज के बाद कुल 8 घायल व्यक्तियों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, जबकि शेष घायलों का इलाज जारी है। फिलहाल, मामले में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच चल रही है।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे महत्वपूर्ण खबरों से अपडेट रहें

सब्सक्राइब बटन दबाकर, आप पुष्टि करते हैं कि आपने हमारी गोपनीयता नीति और उपयोग की शर्तें पढ़ी हैं और सहमत हैं गोपनीयता नीति and उपयोग की शर्तें