⚠️ यह साइट निर्माणाधीन है — बीटा संस्करण
अनुसरण करना

सबसे महत्वपूर्ण खबरों से अपडेट रहें

सब्सक्राइब बटन दबाकर, आप पुष्टि करते हैं कि आपने हमारी गोपनीयता नीति और उपयोग की शर्तें पढ़ी हैं और सहमत हैं गोपनीयता नीति and उपयोग की शर्तें

असम मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, 12 विधायकों को ने ली मंत्री पद की शपथ

19 सदस्यीय प्रस्तावित मंत्रिमंडल में अब तक 17 पदों को भर दिया गया

गुवाहाटी लंबे समय से चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुए असम मंत्रिमंडल का शुक्रवार को विस्तार किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा के नेतृत्व वाली सरकार में 12 एनडीए विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। इस विस्तार के साथ 19 सदस्यीय प्रस्तावित मंत्रिमंडल में अब तक 17 पदों को भर दिया गया है।

नवनियुक्त मंत्रियों में 11 विधायक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से हैं, जबकि एक विधायक सहयोगी दल असम गण परिषद (अगप) से हैं। ज्योति-बिष्णु अंतरराष्ट्रीय कला मंदिर में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने सभी मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

शपथ लेने वाले मंत्रियों में डॉ. रणोज पेगू, अश्विनी राय सरकार, विश्वजीत दैमारी, पीयूष हजारिका, अशोक सिंघल, कृष्णेंदु पाल, नीलिमा देवी, जयंत मल्ल बरुवा, कौशिक राय, बिमल बोरा, सुशांत बरगोहाईं और केशव महंत शामिल हैं। इनमें केशव महंत एकमात्र अगप विधायक हैं, जबकि शेष सभी भाजपा से संबंधित हैं।

उल्लेखनीय है कि शपथ लेने वाले मंत्रियों में चार को पहली बार मंत्रिमंडल में स्थान मिला है। वहीं, सहयोगी दल असम गण परिषद से अब मंत्रिमंडल में दो प्रतिनिधि अतुल बोरा और केशव महंत शामिल हैं। इसी प्रकार, एनडीए के एक अन्य सहयोगी दल बीपीएफ का प्रतिनिधित्व चरण बोरो कर रहे हैं।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे महत्वपूर्ण खबरों से अपडेट रहें

सब्सक्राइब बटन दबाकर, आप पुष्टि करते हैं कि आपने हमारी गोपनीयता नीति और उपयोग की शर्तें पढ़ी हैं और सहमत हैं गोपनीयता नीति and उपयोग की शर्तें