⚠️ यह साइट निर्माणाधीन है — बीटा संस्करण
अनुसरण करना

सबसे महत्वपूर्ण खबरों से अपडेट रहें

सब्सक्राइब बटन दबाकर, आप पुष्टि करते हैं कि आपने हमारी गोपनीयता नीति और उपयोग की शर्तें पढ़ी हैं और सहमत हैं गोपनीयता नीति and उपयोग की शर्तें

प्रधानमंत्री ने सुरहा ताल के देश का 100वां रामसर स्थल बनने पर खुशी जताई

पर्यावरण दिवस पर एक्स पोस्ट में लिखा कि सुरहा ताल अनेक प्रवासी और स्थानीय पक्षियों का प्रमुख आवास है

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में स्थित जयप्रकाश नारायण पक्षी विहार (सुरहा ताल) को देश के 100वें रामसर स्थल के रूप में मान्यता मिलने पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि यह देश की आर्द्रभूमियों और प्राकृतिक पर्यावरण के संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

प्रधानमंत्री ने शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस पर एक्स पोस्ट में लिखा कि सुरहा ताल अनेक प्रवासी और स्थानीय पक्षियों का प्रमुख आवास है, जिससे इसका पारिस्थितिक महत्व और बढ़ जाता है। इस उपलब्धि से भारत के आर्द्रभूमि संरक्षण प्रयासों को वैश्विक स्तर पर नई पहचान मिली है।

मोदी ने कहा कि पिछले वर्षों में आर्द्रभूमियों के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए सामुदायिक भागीदारी, विज्ञान, नवाचार और जन-जागरूकता आधारित पहलों को मजबूत किया गया है। इन प्रयासों से जैव विविधता के संरक्षण, पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने और आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित भविष्य सुनिश्चित करने में मदद मिल रही है। ————

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे महत्वपूर्ण खबरों से अपडेट रहें

सब्सक्राइब बटन दबाकर, आप पुष्टि करते हैं कि आपने हमारी गोपनीयता नीति और उपयोग की शर्तें पढ़ी हैं और सहमत हैं गोपनीयता नीति and उपयोग की शर्तें