⚠️ यह साइट निर्माणाधीन है — बीटा संस्करण
अनुसरण करना

सबसे महत्वपूर्ण खबरों से अपडेट रहें

सब्सक्राइब बटन दबाकर, आप पुष्टि करते हैं कि आपने हमारी गोपनीयता नीति और उपयोग की शर्तें पढ़ी हैं और सहमत हैं गोपनीयता नीति and उपयोग की शर्तें

कंगना रनौत की फिल्म का पहला गाना रिलीज

अपनी भावनात्मक कहानी और दमदार विषयवस्तु के कारण लोगों का ध्यान खींचा था

अभिनेत्री कंगना रनौत अपनी आगामी फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ के जरिए बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। फिल्म की रिलीज से पहले निर्माताओं ने इसका पहला गीत ‘नब्ज़ नब्ज़’ जारी कर दिया है, जिसे दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसने अपनी भावनात्मक कहानी और दमदार विषयवस्तु के कारण लोगों का ध्यान खींचा था। अब इस नए गीत ने फिल्म को लेकर उत्सुकता और बढ़ा दी है।

जी म्यूजिक कंपनी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुए ‘नब्ज़ नब्ज़’ को मशहूर गायिका श्रेया घोषाल ने अपनी मधुर आवाज दी है। गीत के बोल फिल्म के निर्देशक मनोज तापड़िया ने लिखे हैं, जबकि इसका संगीत अमन पंत ने तैयार किया है। गाने में कंगना रनौत नर्स गीता माधव के किरदार में नजर आ रही हैं, जो अस्पताल में मरीजों की सेवा और देखभाल करती दिखाई देती हैं। गीत फिल्म की संवेदनशील कहानी और मानवीय भावनाओं को प्रभावी ढंग से सामने लाता है।

‘भारत भाग्य विधाता’ मुंबई के 26/11 आतंकी हमले के दौरान कामा अस्पताल में घटी वास्तविक घटनाओं से प्रेरित फिल्म है। फिल्म में कंगना रनौत के अलावा गिरिजा ओक, स्मिता तांबे और आदित्य मिश्रा भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। मनोज तापड़िया के निर्देशन में बनी यह फिल्म साहस, कर्तव्य और मानवता की कहानी को बड़े पर्दे पर पेश करेगी। फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे महत्वपूर्ण खबरों से अपडेट रहें

सब्सक्राइब बटन दबाकर, आप पुष्टि करते हैं कि आपने हमारी गोपनीयता नीति और उपयोग की शर्तें पढ़ी हैं और सहमत हैं गोपनीयता नीति and उपयोग की शर्तें