⚠️ यह साइट निर्माणाधीन है — बीटा संस्करण
अनुसरण करना

सबसे महत्वपूर्ण खबरों से अपडेट रहें

सब्सक्राइब बटन दबाकर, आप पुष्टि करते हैं कि आपने हमारी गोपनीयता नीति और उपयोग की शर्तें पढ़ी हैं और सहमत हैं गोपनीयता नीति and उपयोग की शर्तें

फायरिंग का खुलासा, पांच आरोपित गिरफ्तार

पुलिस की ओर से विशेष टीम का गठन कर त्वरित कार्रवाई शुरू की गई

देवघर। पुलिस ने कुण्डा थाना क्षेत्र में हुई फायरिंग की घटना का महज 48 घंटे के भीतर सफल उद्भेदन करते हुए पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक 9 एमएम पिस्टल और एक पल्सर बाइक भी बरामद की है। जानकारी के अनुसार, कुण्डा थाना में 03 जून 2026 को कुण्डा थाना क्षेत्र के ग्राम कानीजोर स्थित बीएन झा कॉलेज के समीप एक व्यक्ति को गोली मार दिए जाने की सूचना पुलिस को मिली थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की ओर से विशेष टीम का गठन कर त्वरित कार्रवाई शुरू की गई।

जांच के दौरान पुलिस ने 48 घंटों के भीतर घटना में संलिप्त पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान सभी आरोपितों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। गिरफ्तार आरोपितों में गोविंद कुमार यादव (18), सूरज कुमार यादव उर्फ गोलू (21), सौरभ देव उर्फ छोटू (19), अक्षय कुमार वर्मा (21) और आदित्य कुमार (21) शामिल हैं। सभी आरोपित देवघर जिले के विभिन्न क्षेत्रों के निवासी हैं।

पुलिस ने आरोपितों के पास से घटना में प्रयुक्त ०9 एमएम पिस्टल और एक पल्सर बाइक बरामद की है। बरामद हथियार और वाहन को जब्त कर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे महत्वपूर्ण खबरों से अपडेट रहें

सब्सक्राइब बटन दबाकर, आप पुष्टि करते हैं कि आपने हमारी गोपनीयता नीति और उपयोग की शर्तें पढ़ी हैं और सहमत हैं गोपनीयता नीति and उपयोग की शर्तें