उद्योगपति और पूर्व राज्यसभा सदस्य परिमल नथवाणी का नाम राजनीतिक गलियारों में चर्चा का केंद्र बन गया
झारखंड में आगामी राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। सत्ता पक्ष से लेकर विपक्ष तक संभावित उम्मीदवारों के नामों पर मंथन शुरू हो चुका है। इसी बीच एक बार फिर उद्योगपति और पूर्व राज्यसभा सदस्य परिमल नथवाणी का नाम राजनीतिक गलियारों में चर्चा का केंद्र बन गया है।
हालांकि अभी तक न तो सत्तारूढ़ गठबंधन की ओर से और न ही भाजपा की तरफ से किसी उम्मीदवार की आधिकारिक घोषणा की गई है, लेकिन यह चर्चा जोरों पर है कि नथवाणी एक बार फिर राज्यसभा की राजनीति में अपनी किस्मत आजमा सकते हैं।
