⚠️ यह साइट निर्माणाधीन है — बीटा संस्करण
अनुसरण करना

सबसे महत्वपूर्ण खबरों से अपडेट रहें

सब्सक्राइब बटन दबाकर, आप पुष्टि करते हैं कि आपने हमारी गोपनीयता नीति और उपयोग की शर्तें पढ़ी हैं और सहमत हैं गोपनीयता नीति and उपयोग की शर्तें

अंडर-18 एशिया कप में भारतीय पुरुष टीम के स्वर्ण और महिला टीम के कांस्य पदक जीत पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

महिला टीम के कांस्य पदक हासिल करने पर खिलाड़ियों को बधाई दी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अंडर-18 एशिया कप 2026 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम के खिताब जीतने और महिला टीम के कांस्य पदक हासिल करने पर खिलाड़ियों को बधाई दी है।

प्रधानमंत्री ने शनिवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा कि भारतीय पुरुष अंडर-18 हॉकी टीम की यह उपलब्धि शानदार है। उन्होंने टीम को टूर्नामेंट जीतने पर बधाई देते हुए कहा कि खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान असाधारण कौशल और बेहतरीन टीम भावना का प्रदर्शन किया, जिसका परिणाम फाइनल में यादगार जीत के रूप में सामने आया। उन्होंने कहा कि यह सफलता युवाओं के बीच हॉकी की बढ़ती लोकप्रियता को भी दर्शाती है। प्रधानमंत्री ने टीम के भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

एक अन्य पोस्ट में प्रधानमंत्री ने भारतीय महिला अंडर-18 हॉकी टीम को अंडर-18 एशिया कप 2026 में कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि टीम ने पूरे टूर्नामेंट में जबरदस्त जज्बा दिखाया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि महिला टीम की यह उपलब्धि भारत में महिला हॉकी की बढ़ती ताकत और खिलाड़ियों की जबरदस्त क्षमता को दर्शाती है। उन्होंने टीम को भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दी।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे महत्वपूर्ण खबरों से अपडेट रहें

सब्सक्राइब बटन दबाकर, आप पुष्टि करते हैं कि आपने हमारी गोपनीयता नीति और उपयोग की शर्तें पढ़ी हैं और सहमत हैं गोपनीयता नीति and उपयोग की शर्तें