⚠️ यह साइट निर्माणाधीन है — बीटा संस्करण
अनुसरण करना

सबसे महत्वपूर्ण खबरों से अपडेट रहें

सब्सक्राइब बटन दबाकर, आप पुष्टि करते हैं कि आपने हमारी गोपनीयता नीति और उपयोग की शर्तें पढ़ी हैं और सहमत हैं गोपनीयता नीति and उपयोग की शर्तें

छातापुर में घर में घुसकर महिला की गला रेतकर हत्या

मृतका की पहचान 30 वर्षीय शहानी प्रवीण के रूप में हुई है

सुपौल। जिले के छातापुर थाना क्षेत्र के माधोपुर पंचायत के वार्ड 12 स्थित हरिहरपुर गांव में घर में घुसकर एक महिला की चाकू से गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई ।

मृतका की पहचान 30 वर्षीय शहानी प्रवीण के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महिला का पति रोजगार को लेकर बाहर प्रदेश गया हुआ है। रात में भोजन करने के बाद महिला अपने बच्चों के साथ सोई हुई थी।

शुक्रवार की रात करीब 12 बजे एक व्यक्ति ने घर में घुसकर चाकू से गला रेतकर महिला की निर्मम हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। मृतका का 10 वर्षीय पुत्र मो शमशेर आलम ने बताया कि रात में शौच करने के लिए जगे थे, शौच कर के जब मां के साथ वापस घर गए तो एक व्यक्ति को घर में देखे। इसके बाद मम्मी भागने लगी, तो उसने गला पर चाकू से वार कर मार दिया। उन्होंने बताया कि वे जोर से शोर मचाया तो आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक घटना को अंजाम देकर भाग निकला।

महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष प्रमोद झा सदलबल मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं सूचना मिलने के बाद त्रिवेणीगंज एसडीपीओ विभाष कुमार भी स्थल पर पहुंचकर कर घटना से अवगत हुए।

जानकारी के अनुसार आरोपी युवक मृतका के भैंसुर का साला है, जो अपने जीजा के घर के पास ही घर बनाकर रह रहा है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक से मृतका का प्रेम प्रसंग चल रहा था। मृतका ने किसी निजी फाइनेंस कंपनी से लोन लेकर कुछ माह पहले आरोपी को पैसे दिए थे। रुपये की वापसी को लेकर विवाद हुआ और इसी कारण यह घटना अंजाम दी गई।

वहीं मृतका के बड़े भैंसुर मो. इम्तियाज आलम ने बताया कि शुक्रवार को दिन में दो महिलाएं शहानी के घर आकर बहस कर रही थीं। महिलाओं का कहना था किसी ने उनके मोबाइल पर कोई ऑडियो या वीडियो भेजी है और वे वह रिकॉर्डिंग दिखाने की मांग कर रही थीं। इस पर शहानी ने कहा कि उनके मोबाइल में कुछ नहीं है।

इम्तियाज ने बताया कि उन्होंने बहस कर रही सभी महिलाओं को डांट-फटकार कर वहां से भगा दिया। रात में किसी ने घर में घुसकर शहानी के गले पर चाकू से वार कर उनकी हत्या कर दी।

इस संदर्भ में पूछने पर थानाध्यक्ष प्रमोद झा ने बताया कि गला रेतकर महिला की हत्या हुई है। शव को पोस्टमार्टम में भेज दिया गया है। एफएसएल टीम को भी स्थल पर बुलाया गया है। हर बिंदु पर जांच चल रही है।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे महत्वपूर्ण खबरों से अपडेट रहें

सब्सक्राइब बटन दबाकर, आप पुष्टि करते हैं कि आपने हमारी गोपनीयता नीति और उपयोग की शर्तें पढ़ी हैं और सहमत हैं गोपनीयता नीति and उपयोग की शर्तें