⚠️ यह साइट निर्माणाधीन है — बीटा संस्करण
अनुसरण करना

सबसे महत्वपूर्ण खबरों से अपडेट रहें

सब्सक्राइब बटन दबाकर, आप पुष्टि करते हैं कि आपने हमारी गोपनीयता नीति और उपयोग की शर्तें पढ़ी हैं और सहमत हैं गोपनीयता नीति and उपयोग की शर्तें

सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वाला युवक गिरफ्तार

अवैध हथियारों के प्रदर्शन और सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक गतिविधियों में संलिप्त लोगों के बीच हड़कंप मच गया है

पूर्वी चंपारण। सोशल मीडिया पर हथियार लहराते हुए वीडियो वायरल होने के मामले में हरसिद्धि थाना की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है।

पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध हथियारों के प्रदर्शन और सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक गतिविधियों में संलिप्त लोगों के बीच हड़कंप मच गया है।गिरफ्तार युवक की पहचान हरसिद्धि थाना क्षेत्र के पानापुर रंजीत गांव निवासी रविंद्र दास के पुत्र रूपेश दास के रूप में की गई है। बताया जाता है कि सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर युवक का हथियार के साथ वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था।

वीडियो पुलिस के संज्ञान में आने के बाद मामले की जांच शुरू की गई और युवक की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया पर हथियार लहराने का वीडियो वायरल होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तकनीकी एवं मानवीय जांच के आधार पर कार्रवाई की। जांच में वीडियो में दिखाई दे रहे युवक की पहचान होने पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया गया।उन्होंने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है तथा गिरफ्तार युवक से पूछताछ की गई। पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

पुलिस यह भी जांच कर रही है कि वीडियो में दिखाई देने वाला हथियार वैध था या अवैध तथा उसके पास हथियार कहां से आया।थानाध्यक्ष ने कहा कि सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन कर कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ऐसे मामलों पर पुलिस की लगातार नजर है और किसी भी तरह की अवैध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी।इस गिरफ्तारी अभियान में थानाध्यक्ष सुनील कुमार के अलावा दरोगा प्रीतम कुमार, अविनाश कुमार, राजेश कुमार तथा सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे। पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे महत्वपूर्ण खबरों से अपडेट रहें

सब्सक्राइब बटन दबाकर, आप पुष्टि करते हैं कि आपने हमारी गोपनीयता नीति और उपयोग की शर्तें पढ़ी हैं और सहमत हैं गोपनीयता नीति and उपयोग की शर्तें