⚠️ यह साइट निर्माणाधीन है — बीटा संस्करण
अनुसरण करना

सबसे महत्वपूर्ण खबरों से अपडेट रहें

सब्सक्राइब बटन दबाकर, आप पुष्टि करते हैं कि आपने हमारी गोपनीयता नीति और उपयोग की शर्तें पढ़ी हैं और सहमत हैं गोपनीयता नीति and उपयोग की शर्तें

स्वर्ण व्यवसायी विक्की सोनी हत्याकांड मामले में जीजा सहित दो गिरफ्तार

इस मामले में मृतक का अपना जीजा विक्रम कुमार मुख्य आरोपित निकला

हजारीबाग। जिले के बरही थाना क्षेत्र में सोमवार की रात हुए स्वर्ण व्यवसायी विक्की सोनी हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है।

इस मामले में मृतक का अपना जीजा विक्रम कुमार मुख्य आरोपित निकला। पुलिस ने हत्या में शामिल दो आरोपिताें विक्रम कुमार और दिलीप कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में बुधवार को जेल भेज दिया है।

प्रारंभिक जांच में आपसी रंजिश और व्यक्तिगत विवाद को हत्या का कारण बताया गया है। दरअसल, हजारीबाग रोड स्थित करसो पुल के पास सोमवार की रात हजारीबाग के स्वर्ण व्यवसायी विक्की सोनी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना उस समय हुई, जब वह अपने मित्र अभिषेक कुमार के साथ कोडरमा रेलवे स्टेशन जाने के क्रम में रास्ते में पंचर हुई कार का टायर बदल रहे थे।

पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार आरोपित विक्रम कुमार ने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। विक्रम कुमार मृतक विक्की कुमार सोनी का जीजा है। दूसरे आरोपित दिलीप कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है, जो मृतक का मित्र बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों ने पूछताछ में इस हत्या के साथ-साथ हजारीबाग और आसपास के जिलों में हुई कई लूट, चोरी तथा अन्य आपराधिक घटनाओं में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। आरोपियों के बयान के आधार पर पुलिस अन्य मामलों की भी जांच कर रही है।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे महत्वपूर्ण खबरों से अपडेट रहें

सब्सक्राइब बटन दबाकर, आप पुष्टि करते हैं कि आपने हमारी गोपनीयता नीति और उपयोग की शर्तें पढ़ी हैं और सहमत हैं गोपनीयता नीति and उपयोग की शर्तें