⚠️ यह साइट निर्माणाधीन है — बीटा संस्करण
अनुसरण करना

सबसे महत्वपूर्ण खबरों से अपडेट रहें

सब्सक्राइब बटन दबाकर, आप पुष्टि करते हैं कि आपने हमारी गोपनीयता नीति और उपयोग की शर्तें पढ़ी हैं और सहमत हैं गोपनीयता नीति and उपयोग की शर्तें

झारखंड में 11-12 जून को भारी बारिश, वज्रपात और तेज आंधी का ऑरेंज अलर्ट जारी

तेज आंधी चलने की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी

रांची। झारखंड में मौसम का मिजाज तेजी से बदलने वाला है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में 11 और 12 जून को गर्जन के साथ बारिश, आकाशीय बिजली गिरने और तेज आंधी चलने की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से नमी युक्त हवाओं के प्रभाव और अनुकूल मौसमी परिस्थितियों के कारण राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम सक्रिय रहेगा। लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने, खुले मैदानों और पेड़ों के नीचे शरण न लेने तथा बिजली कड़कने के समय सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।

मौसम विभाग की ओर से बुधवार को बताया गया कि अगले तीन से चार दिनों के भीतर दक्षिण-पश्चिम मानसून के झारखंड सहित ओडिशा, बिहार और छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में पहुंचने की प्रबल संभावना है। मानसून के आगमन के साथ राज्य में बारिश की गतिविधियों में और बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे महत्वपूर्ण खबरों से अपडेट रहें

सब्सक्राइब बटन दबाकर, आप पुष्टि करते हैं कि आपने हमारी गोपनीयता नीति और उपयोग की शर्तें पढ़ी हैं और सहमत हैं गोपनीयता नीति and उपयोग की शर्तें