⚠️ यह साइट निर्माणाधीन है — बीटा संस्करण
अनुसरण करना

सबसे महत्वपूर्ण खबरों से अपडेट रहें

सब्सक्राइब बटन दबाकर, आप पुष्टि करते हैं कि आपने हमारी गोपनीयता नीति और उपयोग की शर्तें पढ़ी हैं और सहमत हैं गोपनीयता नीति and उपयोग की शर्तें

झारखंड में बदला मौसम, रांची सहित विभिन्न जिलों में प्री मानसून बारिश से राहत

रांची। राजधानी रांची सहित राज्य की विभिन्न जिलों में प्री मानसून की बारिश शुरू हो गई है।आने वाले तीन-चार दिनों तक रांची सहित विभिन्न जिलों में अच्छी बारिश होने की संभावना है।मौसम विभाग ने 12 और 13 जून को बारिश और आकाशीय बिजली गिरने को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं 13 जून के बाद भी राज्य भर में बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। इसे लेकर विभाग की ओर से १६ जून तक येलो अलर्ट जारी किया गया है।

धनबाद में सबसे अधिक 40.2 मिमी बारिश दर्ज

इधर, गुरुवार को रांची और आसपास के इलाकों में सुबह से मौसम साफ रहा और प्रचंड गर्मी महसूस हुई, लेकिन दोपहर बाद काले और घने बादल छाये रहे और मूसलाधार बारिश हुई। इससे लोगों को भारी गर्मी से राहत मिली। साथ ही तापमान में 05 से 06 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।

उल्लेखनीय है कि मौसम विभाग ने 13 से 15 जून के बीच मानसून के झारखंड में प्रवेश करने की संभावना व्यक्त की है।

वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे अधिक तापमान डाल्टनगंज में 43.2 डिग्री और सबसे कम न्यूनतम तापमान रांची में 21.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

इस दौरान राज्य में सबसे अधिक बारिश धनबाद में 40.2 मिलीमीटर रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा रांची में 10.2 मिलीमीटर सहित राज्य के विभिन्न जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई।

वहीं, गुरुवार को रांची में अधिकतम तापमान 36.9 डिग्री और न्यूनतम 21.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं जमशेदपुर में अधिकतम 36.6 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री, डाल्टनगंज में अधिकतम 43.2 और न्यूनतम 28.5 डिग्री, बोकारो में अधिकतम 38.5 डिग्री और न्यूनतम 25.1 डिग्री एवं चाईबासा में अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे महत्वपूर्ण खबरों से अपडेट रहें

सब्सक्राइब बटन दबाकर, आप पुष्टि करते हैं कि आपने हमारी गोपनीयता नीति और उपयोग की शर्तें पढ़ी हैं और सहमत हैं गोपनीयता नीति and उपयोग की शर्तें