⚠️ यह साइट निर्माणाधीन है — बीटा संस्करण
अनुसरण करना

सबसे महत्वपूर्ण खबरों से अपडेट रहें

सब्सक्राइब बटन दबाकर, आप पुष्टि करते हैं कि आपने हमारी गोपनीयता नीति और उपयोग की शर्तें पढ़ी हैं और सहमत हैं गोपनीयता नीति and उपयोग की शर्तें

जसपाल राणा के निधन पर राष्ट्रपति मुर्मु, लोकसभा अध्यक्ष और खेल मंत्री ने शोक जताया

अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज एवं कोच जसपाल राणा के निधन पर शोक जताया

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ मनसुख मांडविया सहित कई मंत्रियों ने शुक्रवार को पूर्व अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज एवं कोच जसपाल राणा के निधन पर शोक जताया।

राष्ट्रपति ने एक्स पर कहा, ”जसपाल राणा के निधन की खबर बेहद दुखद है। वे एक जाने-माने शूटर थे, जिन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन से देश का नाम रोशन किया। दुनिया भर में शूटिंग प्रतियोगिताओं में कई मेडल जीतने वाले जसपाल राणा ने भारतीय खेलों में अपनी एक खास पहचान बनाई। एक खिलाड़ी और मेंटर के तौर पर, उन्होंने युवा प्रतिभाओं को तराशकर खेलों में अहम योगदान दिया। उनका समर्पण, अनुशासन और बेहतरीन प्रदर्शन की लगन आने वाली पीढ़ियों के खिलाड़ियों को हमेशा प्रेरित करती रहेगी।”

ओम बिरला ने कहा कि जसपाल राणा ने कई वर्षों तक अपनी निशानेबाजी से विश्व फलक पर भारत का परचम फहराया। एशियन गेम्स 2006 में तीन स्वर्ण पदकों के साथ उनका उत्कृष्ट प्रदर्शन हमेशा स्मरणीय रहेगा। जसपाल का देहावसान भारतीय खेल जगत के लिए गहन क्षति है।

डॉ मांडविया ने कहा कि एक चैंपियन एथलीट और बेहतरीन मेंटर के तौर पर देश के लिए जसपाल राणा के शानदार योगदान ने एक प्रेरणादायक विरासत छोड़ी है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि जसपाल एक उत्कृष्ट खिलाड़ी और कोच होने के साथ-साथ अत्यंत सहज, सरल और बहुत ही नेकदिल इंसान थे। भारत में शूटिंग को एक खेल के रूप में लोकप्रिय बनाने में उनकी बड़ी प्रभावी भूमिका थी।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि जसपाल ने अपने शानदार खेल जीवन में अनेक अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियां हासिल कर भारत का गौरव विश्व पटल पर स्थापित किया।

केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा कि अपनी असाधारण प्रतिभा, अनुशासन और समर्पण से जसपाल ने निशानेबाजी में देश को अनेक गौरवपूर्ण क्षण दिए। खिलाड़ी के रूप में उपलब्धियों से लेकर कोच के रूप में नई प्रतिभाओं को निखारने तक, उनका योगदान सदैव याद किया जाएगा। उनका निधन भारतीय खेल जगत के लिए यह एक अपूरणीय क्षति है।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे महत्वपूर्ण खबरों से अपडेट रहें

सब्सक्राइब बटन दबाकर, आप पुष्टि करते हैं कि आपने हमारी गोपनीयता नीति और उपयोग की शर्तें पढ़ी हैं और सहमत हैं गोपनीयता नीति and उपयोग की शर्तें