पंचायत क्षेत्र में स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देने और रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जून और जुलाई 2026 के लिए रक्तदान शिविरों का कैलेंडर जारी किया गया है
खूंटी, 12 जून (हि.स.)। नगर पंचायत क्षेत्र में स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देने और रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जून और जुलाई 2026 के लिए रक्तदान शिविरों का कैलेंडर जारी किया गया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नगर पंचायत के सभी 19 वार्डों में चरणबद्ध तरीके से रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसे लेकर नगर पंचायत में शुक्रवार को बैठक का आयोजन किया गया।
