⚠️ यह साइट निर्माणाधीन है — बीटा संस्करण
अनुसरण करना

सबसे महत्वपूर्ण खबरों से अपडेट रहें

सब्सक्राइब बटन दबाकर, आप पुष्टि करते हैं कि आपने हमारी गोपनीयता नीति और उपयोग की शर्तें पढ़ी हैं और सहमत हैं गोपनीयता नीति and उपयोग की शर्तें

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से बच्चे की मौत

कोडरमा। कोडरमा जिले के मरकच्चो प्रखंड अंतर्गत कोडरमा-गिरिडीह सीमा क्षेत्र स्थित घोसकेडीह गांव में शनिवार को आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी, जबकि एक अन्य बच्चा घायल हो गया। घायल बच्चे का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

मृतक की पहचान अभिनीत उर्फ विशाल कुमार (10) के रूप में हुई है, जबकि घायल बच्चे की पहचान सतीश यादव (13) के रूप में की गई है। दोनों बच्चे गांव के अन्य साथियों के साथ घर के सामने स्थित एक जामुन के पेड़ पर जामुन तोड़ने और खाने गए थे।

स्थानीय लोगों के अनुसार, शनिवार दोपहर अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। तेज हवा चलने लगी और बादलों की गर्जना के साथ बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान जामुन के पेड़ पर अचानक आकाशीय बिजली गिर गई। वज्रपात की चपेट में आकर अभिनीत और सतीश गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि अन्य बच्चे किसी तरह सुरक्षित बच निकले।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे महत्वपूर्ण खबरों से अपडेट रहें

सब्सक्राइब बटन दबाकर, आप पुष्टि करते हैं कि आपने हमारी गोपनीयता नीति और उपयोग की शर्तें पढ़ी हैं और सहमत हैं गोपनीयता नीति and उपयोग की शर्तें