⚠️ यह साइट निर्माणाधीन है — बीटा संस्करण
अनुसरण करना

सबसे महत्वपूर्ण खबरों से अपडेट रहें

सब्सक्राइब बटन दबाकर, आप पुष्टि करते हैं कि आपने हमारी गोपनीयता नीति और उपयोग की शर्तें पढ़ी हैं और सहमत हैं गोपनीयता नीति and उपयोग की शर्तें

राजनाथ सिंह और प्रियंका गांधी ने विमान दुर्घटना में शहीद पांच कर्मियों को दी श्रद्धाजंलि

उन्होंने इस कार्रवाई की कड़ी निंदा करते हुए इसे अभूतपूर्व बताया

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी सहित अन्य नेताओं ने शनिवार को असम के जोरहाट स्थित रौरिया एयरफोर्स स्टेशन पर वायुसेना (आईएएफ) के एक एएन-32 परिवहन विमान दुर्घटना में शहीद पांच कर्मियों को भावभीनी श्रद्धाजंलि दी।

राजनाथ सिंह ने एक्स पर कहा, “असम के जोरहाट में एएन-32 हादसे में पांच एयर वॉरियर्स के निधन से गहरा दुख हुआ है। स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह, फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार, सार्जेंट जितेंद्र शर्मा, अग्निवीर वायु खेमाराम कुमावत और अग्निवीरवायु दानिश आलम ने अपनी ड्यूटी के दौरान सर्वोच्च बलिदान दिया। देश उनके साहस और सेवा को हमेशा गर्व तथा कृतज्ञता के साथ याद रखेगा। शोक-संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं! दुख की इस घड़ी में देश मजबूती से उनके साथ खड़ा है।”

केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि हमारे 5 वीर वायु योद्धाओं ने अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया है।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि असम में भारतीय वायु सेना के विमान हादसे में पांच बहादुरों के दुखद निधन से गहरा दुख हुआ है।

प्रियंका गांधी ने कहा कि असम में वायुसेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त होने की वजह से पांच बहादुर जवानों की शहादत का समाचार अत्यंत दुखद है। देश, हमारे वीर जवानों और उनके परिवारों के प्रति सदैव ऋणी रहेगा।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे महत्वपूर्ण खबरों से अपडेट रहें

सब्सक्राइब बटन दबाकर, आप पुष्टि करते हैं कि आपने हमारी गोपनीयता नीति और उपयोग की शर्तें पढ़ी हैं और सहमत हैं गोपनीयता नीति and उपयोग की शर्तें