⚠️ यह साइट निर्माणाधीन है — बीटा संस्करण
अनुसरण करना

सबसे महत्वपूर्ण खबरों से अपडेट रहें

सब्सक्राइब बटन दबाकर, आप पुष्टि करते हैं कि आपने हमारी गोपनीयता नीति और उपयोग की शर्तें पढ़ी हैं और सहमत हैं गोपनीयता नीति and उपयोग की शर्तें

प्राथमिक शिक्षक भर्ती घोटाला : लगातार दूसरे दिन ईडी के समक्ष पेश हुए अभिषेक बनर्जी

ईडी कार्यालय में प्रवेश करते समय उन्होंने मीडिया के सवालों पर कोई टिप्पणी नहीं की

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के डायमंड हार्बर से लाेकसभा सांसद व तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी सोमवार को प्राथमिक शिक्षक भर्ती भ्रष्टाचार मामले में पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कार्यालय पहुंचे। उन्हें सुबह 11 बजे सॉल्टलेक स्थित सीजीओ कॉम्प्लेक्स में तलब किया गया था। हालांकि, वह निर्धारित समय से पहले ही वहां पहुंच गए। ईडी कार्यालय में प्रवेश करते समय उन्होंने मीडिया के सवालों पर कोई टिप्पणी नहीं की।

अभिषेक की पेशी को लेकर इस बार सीजीओ कॉम्प्लेक्स में अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था देखने को नहीं मिली। परिसर में न तो अतिरिक्त पुलिस बल और न ही केंद्रीय बलों की तैनाती की गई थी। इससे पहले जब भी अभिषेक जांच एजेंसियों के समक्ष पेश होते थे, तब पूरे क्षेत्र में विशेष सतर्कता बरती जाती थी और आवाजाही पर भी नियंत्रण लगाया जाता था।

रविवार को भी अभिषेक ने विधानसभा हस्ताक्षर जालसाजी मामले में सीआईडी के समक्ष भवानी भवन में लगभग साढ़े आठ घंटे तक पूछताछ का सामना किया था। इसी मामले में बेलियाघाटा से तृणमूल विधायक कुणाल घोष को भी बुलाया गया था। सूत्रों के अनुसार, दोनों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की गई। सीआईडी कार्यालय से निकलने के बाद अभिषेक सीधे मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आवास पहुंचे थे।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे महत्वपूर्ण खबरों से अपडेट रहें

सब्सक्राइब बटन दबाकर, आप पुष्टि करते हैं कि आपने हमारी गोपनीयता नीति और उपयोग की शर्तें पढ़ी हैं और सहमत हैं गोपनीयता नीति and उपयोग की शर्तें