⚠️ यह साइट निर्माणाधीन है — बीटा संस्करण
अनुसरण करना

सबसे महत्वपूर्ण खबरों से अपडेट रहें

सब्सक्राइब बटन दबाकर, आप पुष्टि करते हैं कि आपने हमारी गोपनीयता नीति और उपयोग की शर्तें पढ़ी हैं और सहमत हैं गोपनीयता नीति and उपयोग की शर्तें

नीट परीक्षा के फर्जी प्रश्नपत्र मामले में मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार आरोपी गिरफ्तार


मुजफ्फरपुर/ पुलिस ने नीट परीक्षा का फर्जी प्रश्नपत्र तैयार कर टेलीग्राम के माध्यम से बेचने एवं अभ्यर्थियों को ठगी का शिकार बनाने वाले गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। इस कार्रवाई के साथ ही इस कांड में अब तक कुल पांच आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
गिरफ्तार आरोपियों के पास से तीन मोबाइल फोन सहित कई महत्वपूर्ण डिजिटल साक्ष्य बरामद किए गए हैं। पुलिस द्वारा बरामद सामग्री के आधार पर गिरोह के अन्य सदस्यों और उनके नेटवर्क की जांच की जा रही है।
इस पूरे अभियान का सफल संचालन मुजफ्फरपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्रा के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में किया गया। उनकी सतर्क निगरानी और अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति के कारण लगातार अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने कहा कि परीक्षा की पवित्रता से खिलवाड़ करने वालों और युवाओं के भविष्य के साथ धोखाधड़ी करने वाले अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। अपराधी चाहे कितना भी शातिर क्यों न हो, कानून के शिकंजे से बच नहीं सकता।
मुजफ्फरपुर पुलिस की इस कार्रवाई से आम जनता में पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मामले की जांच जारी है तथा गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर जल्द ही उनके विरुद्ध भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे महत्वपूर्ण खबरों से अपडेट रहें

सब्सक्राइब बटन दबाकर, आप पुष्टि करते हैं कि आपने हमारी गोपनीयता नीति और उपयोग की शर्तें पढ़ी हैं और सहमत हैं गोपनीयता नीति and उपयोग की शर्तें