⚠️ यह साइट निर्माणाधीन है — बीटा संस्करण
अनुसरण करना

सबसे महत्वपूर्ण खबरों से अपडेट रहें

सब्सक्राइब बटन दबाकर, आप पुष्टि करते हैं कि आपने हमारी गोपनीयता नीति और उपयोग की शर्तें पढ़ी हैं और सहमत हैं गोपनीयता नीति and उपयोग की शर्तें

पुलिस-अपराधी मुठभेड़, चेन स्नैचिंग के आरोपित गबरू सहित दो गिरफ्तार

पुलिस ने उनके पास से पिस्टल, जिंदा कारतूस, लूटे गए जेवर, नकद राशि, केमिकल स्प्रे और वारदात में प्रयुक्त पल्सर बाइक बरामद की है

पूर्वी सिंहभूम। शहर में बढ़ती छिनतई की घटनाओं के बीच सोमवार रात सिदगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित जैप-6 गेट के पास पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में चेन स्नैचिंग के आरोपित हरपाल सिंह उर्फ गबरू सहित दो बदमाश गिरफ्तार कर लिए गए।

पुलिस ने उनके पास से पिस्टल, जिंदा कारतूस, लूटे गए जेवर, नकद राशि, केमिकल स्प्रे और वारदात में प्रयुक्त पल्सर बाइक बरामद की है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार शाम टेल्को के घड़ी पार्क के पास पल्सर बाइक सवार दो अपराधियों ने एक महिला से सोने की चेन छीन ली थी। घटना की सूचना मिलते ही टेल्को, सिदगोड़ा, बिष्टुपुर, सीतारामडेरा सहित कई थानों की पुलिस सक्रिय हो गई और पूरे शहर में वाहन जांच अभियान शुरू किया गया। इसी दौरान सिदगोड़ा स्थित जैप-6 गेट के पास संदिग्ध बाइक सवारों को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन वे भागने लगे। पीछा किए जाने पर अपराधियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई के बीच दोनों बदमाश बाइक छोड़कर जैप परिसर में घुस गए।

जैप के जवानों और जिला पुलिस ने संयुक्त घेराबंदी कर एक आरोपित को पकड़ लिया, जबकि दूसरे की तलाश में करीब तीन घंटे तक सर्च अभियान चलाया गया। बाद में उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार मुख्य आरोपित हरपाल सिंह उर्फ गबरू घायल हुआ है और उसका इलाज एमजीएम अस्पताल में कराया जा रहा है।

मामले की निगरानी एएसपी ऋषभ त्रिवेदी कर रहे थे। अभियान में सिदगोड़ा थाना प्रभारी फैयाज अहमद, सीतारामडेरा थाना प्रभारी आनंद मिश्रा, बिष्टुपुर थाना प्रभारी अशोक दुबे तथा टेल्को थाना की टीम शामिल रही। पुलिस को आशंका है कि गिरफ्तार अपराधियों का संबंध एक बड़े छिनतई गिरोह से हो सकता है। मामले की जांच जारी है।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे महत्वपूर्ण खबरों से अपडेट रहें

सब्सक्राइब बटन दबाकर, आप पुष्टि करते हैं कि आपने हमारी गोपनीयता नीति और उपयोग की शर्तें पढ़ी हैं और सहमत हैं गोपनीयता नीति and उपयोग की शर्तें