⚠️ यह साइट निर्माणाधीन है — बीटा संस्करण
अनुसरण करना

सबसे महत्वपूर्ण खबरों से अपडेट रहें

सब्सक्राइब बटन दबाकर, आप पुष्टि करते हैं कि आपने हमारी गोपनीयता नीति और उपयोग की शर्तें पढ़ी हैं और सहमत हैं गोपनीयता नीति and उपयोग की शर्तें

रांची में संघ कार्यालय पर पेट्रोल बम फेंका, पुलिस जांच में जुटी

दोनों बोतल कार्यालय की बाउंड्री से ठीक पहले गिरीं

रांची। झारखंड की राजधानी रांची के चुटिया थाना के निवारणपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रांत कार्यालय पर मंगलवार देररात पेट्रोल बम फेंकने से सनसनी फैल गई। बताया गया है दो संदिग्धों ने सॉस की बोतल में पेट्रोल भरकर फेंका। दोनों बोतल कार्यालय की बाउंड्री से ठीक पहले गिरीं।

सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि जानकारी मिलते ही शुरू कर दी गई है। इस घटना में दो युवक हैं। जांच में एफएसएल सहित कई टीमों को लगाया गया है। घटना की तस्वीर सीसीटीवी में कैद है। इससे अपराधियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

यह सूचना मिलते ही पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, विधायक सीपी सिंह और रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ आज आरएसएस कार्यालय पहुंचे। उन्होंने दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे महत्वपूर्ण खबरों से अपडेट रहें

सब्सक्राइब बटन दबाकर, आप पुष्टि करते हैं कि आपने हमारी गोपनीयता नीति और उपयोग की शर्तें पढ़ी हैं और सहमत हैं गोपनीयता नीति and उपयोग की शर्तें