⚠️ यह साइट निर्माणाधीन है — बीटा संस्करण
अनुसरण करना

सबसे महत्वपूर्ण खबरों से अपडेट रहें

सब्सक्राइब बटन दबाकर, आप पुष्टि करते हैं कि आपने हमारी गोपनीयता नीति और उपयोग की शर्तें पढ़ी हैं और सहमत हैं गोपनीयता नीति and उपयोग की शर्तें

बाईक सवार अपराधियों ने पशु व्यापारी को मारी गोली, गंभीर

उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया

दुमका। जिले के सरैयाहाट थाना क्षेत्र के रांगा -केंदुआ गांव में मंगलवार को दिनदहाड़े गांव के ही हारून अंसारी (45) को गोली मार घायल कर दिया। गोली लगने से उक्त युवक की हालत गंभीर बनी हुई थी। हारून के परिजनों ने आनन फानन में उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सरैयाहाट ले गये। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया।

बताया गया है कि कि गोली उक्त युवक के सीने के पास लगी है। घटना की सूचना मिलते ही सरैयाहाट थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार उक्त युवक पशु का व्यापारी करता है। उसका पूर्व में भी आपसी विवाद को लेकर मारपीट की हुई थी। इस मामले में घायल युवक की पत्नी मीणा बीबी ने गांव के ही इस्लाम अंसारी, कलाम अंसारी, समीना बीबी और गोड्डा जिले के पोड़ैयाहाट थाना के खरकचिया गांव के जुमन अंसारी को नामजद अभियुक्त बनाया है।

युवक की पत्नी ने बताया कि मंगलवार की सुबह उसका पति पशु व्यापार के लिए घर से निकला था। तभी थोड़ी देर में ग्रामीणों ने बताया कि उसके पति को गोली मार दी है। उसने जब अपने पति से पूछा कि कौन गोली मारा तो उसके पति ने बताया कि बाईक पर सवार दो युवक थे। जिसमें एक मुंह में गमछा बांध रखा था और दूसरा गांव के कलाम अंसारी का साला जुमन अंसारी है। उसने बताया है कि उसे पूर्ण विश्वास है कि पूर्व के जमीन विवाद को लेकर इस्लाम अंसारी, कलाम अंसारी और समीना बीबी ने सोची समझी साजिश के तहत उसके पति को गोली मार दी है। उसने बताया कि कलाम अंसारी उसके पति को हमेशा जान से मारने की धमकी देता रहता था।

इस संबंध में थाना प्रभारी राजेन्द्र यादव ने बताया कि गोली कांड मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गयी है। कुछ वर्ष पूर्व में भी मारपीट की घटना होने की बात सामने आयी है। पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। साथ ही आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। घटना के बाद गांव में तनाव और दहशत का माहौल है। मामले में थाना प्रभारी राजेंद्र यादव ने बताया कि पुलिस मामले में चार नामजद सहित एक अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है। जल्द ही आरोपित पुलिस की पकड़ में होंगे। फिलहाल घायल युवक खतरे से बाहर है।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे महत्वपूर्ण खबरों से अपडेट रहें

सब्सक्राइब बटन दबाकर, आप पुष्टि करते हैं कि आपने हमारी गोपनीयता नीति और उपयोग की शर्तें पढ़ी हैं और सहमत हैं गोपनीयता नीति and उपयोग की शर्तें