⚠️ यह साइट निर्माणाधीन है — बीटा संस्करण
अनुसरण करना

सबसे महत्वपूर्ण खबरों से अपडेट रहें

सब्सक्राइब बटन दबाकर, आप पुष्टि करते हैं कि आपने हमारी गोपनीयता नीति और उपयोग की शर्तें पढ़ी हैं और सहमत हैं गोपनीयता नीति and उपयोग की शर्तें

ओड़िशा : राष्ट्रपति मुर्मू और प्रधानमंत्री मोदी के दौरे के दौरान पहाड़पुर में मीडिया प्रवेश पर रोक

सुरक्षा व्यवस्था का हवाला देते हुए यह निर्णय लिया है

भुवनेश्वर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित ओड़िशा राज्य के मयूरभंज जिले दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने 20 जून को पहाड़पुर गांव में मीडिया के प्रवेश पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। प्रशासन ने उच्च स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था का हवाला देते हुए यह निर्णय लिया है।

मयूरभंज (बारीपदा) के जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी (डीआई एंड पीआरओ) द्वारा जारी आधिकारिक पत्र में प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधियों को 20 जून को पहाड़पुर गांव न जाने के निर्देश दिए गए हैं। यह फैसला जिला खुफिया ब्यूरो (डीआईबी) और पुलिस अधीक्षक की सिफारिश पर लिया गया है, ताकि वीवीआईपी कार्यक्रम का शांतिपूर्ण और सुरक्षित संचालन सुनिश्चित किया जा सके।

जिला प्रशासन ने सभी मीडिया संस्थानों से सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सहयोग करने की अपील की है।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 जून को मयूरभंज पहुंचेंगी, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 जून को जिले के दौरे पर आएंगे। दोनों शीर्ष नेता 20 जून को अपने कार्यक्रम के तहत पहाड़पुर गांव का दौरा कर सकते हैं।

इस दौरे के दौरान रायरंगपुर में ओडिशा में भाजपा सरकार के दूसरे कार्यकाल की दूसरी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में एक बड़े जनसभा कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। इसे लेकर पूरे जिले में व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे महत्वपूर्ण खबरों से अपडेट रहें

सब्सक्राइब बटन दबाकर, आप पुष्टि करते हैं कि आपने हमारी गोपनीयता नीति और उपयोग की शर्तें पढ़ी हैं और सहमत हैं गोपनीयता नीति and उपयोग की शर्तें