⚠️ यह साइट निर्माणाधीन है — बीटा संस्करण
अनुसरण करना

सबसे महत्वपूर्ण खबरों से अपडेट रहें

सब्सक्राइब बटन दबाकर, आप पुष्टि करते हैं कि आपने हमारी गोपनीयता नीति और उपयोग की शर्तें पढ़ी हैं और सहमत हैं गोपनीयता नीति and उपयोग की शर्तें

छह माह के लिए ओला कैब पर बैन, लाइसेंस सस्पेंड

यह आदेश बुधवार शाम से ही लागू हो गए हैं

चंडीगढ़। चंडीगढ़ में आगामी छह माह तक ओला कैब नही चलेगी। चंडीगढ़ प्रशासन ने कैब सेवा/बाइक टैक्सी सेवा संचालित करने हेतु प्लेटफॉर्म प्रदान करने वाली कंपनी मेसर्स एएनआई टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (ओला कैब्स) को जारी एग्रीगेटर लाइसेंस तत्काल प्रभाव से 6 माह की अवधि के लिए निलंबित कर दिया है। यह आदेश बुधवार शाम से ही लागू हो गए हैं।

प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, जिन कैब मालिकों ने अपने वाहन मेसर्स एएनआई टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (ओला) के साथ संबद्ध किए हुए हैं, उन्हें निर्देशित किया गया है कि वे यू.टी. चंडीगढ़ में उक्त कंपनी के अंतर्गत अपनी कैब/बाइक टैक्सी का संचालन न करें तथा ओला एप्लीकेशन के माध्यम से किसी भी प्रकार की सवारी बुकिंग स्वीकार न करें। निर्देशों का उल्लंघन करने पर संबंधित संचालकों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उल्लंघन की स्थिति में वाहनों का चालान किया जाएगा तथा उन्हें जब्त भी किया जाएगा।

प्रशासन ने सामान्य जनता को सलाह दी है कि किसी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए ओला एप्लीकेशन के माध्यम से संचालित कैब सेवाओं की बुकिंग न करें। प्रशासन ने यूटी में नागरिकों से अनुरोध किया है कि अपनी यात्रा संबंधी आवश्यकताओं हेतु इस कार्यालय में पंजीकृत वैकल्पिक एप्लीकेशनों का उपयोग करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे महत्वपूर्ण खबरों से अपडेट रहें

सब्सक्राइब बटन दबाकर, आप पुष्टि करते हैं कि आपने हमारी गोपनीयता नीति और उपयोग की शर्तें पढ़ी हैं और सहमत हैं गोपनीयता नीति and उपयोग की शर्तें