⚠️ यह साइट निर्माणाधीन है — बीटा संस्करण
अनुसरण करना

सबसे महत्वपूर्ण खबरों से अपडेट रहें

सब्सक्राइब बटन दबाकर, आप पुष्टि करते हैं कि आपने हमारी गोपनीयता नीति और उपयोग की शर्तें पढ़ी हैं और सहमत हैं गोपनीयता नीति and उपयोग की शर्तें

नीट-2026 अभ्यर्थियों के लिए राउरकेला-टाटानगर के बीच चलेगी विशेष ट्रेन

परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाना तथा यात्रा के दौरान उन्हें बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना है

पश्चिमी सिंहभूम। नीट-2026 परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे के पश्चिमी सिंहभूम जिला स्थित चक्रधरपुर मंडल ने 21 जून 2026 को राउरकेला और टाटानगर के बीच एक विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इस पहल का उद्देश्य परीक्षार्थियों को समय पर उनके परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाना तथा यात्रा के दौरान उन्हें बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना है।

शुक्रवार को रेल प्रशासन की ओर से मिली जानकारी के अनुसार विशेष ट्रेन (संख्या 68044 )21 जून को राउरकेला से सुबह 5:10 बजे प्रस्थान करेगी और टाटानगर सुबह 9:20 बजे पहुंचेगी। नीट परीक्षा देने वाले छात्रों की अधिकतम सुविधा सुनिश्चित करने के लिए इस विशेष ट्रेन का ठहराव राउरकेला और टाटानगर के बीच पड़ने वाले सभी स्टेशनों एवं हॉल्टों पर दिया जाएगा।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे महत्वपूर्ण खबरों से अपडेट रहें

सब्सक्राइब बटन दबाकर, आप पुष्टि करते हैं कि आपने हमारी गोपनीयता नीति और उपयोग की शर्तें पढ़ी हैं और सहमत हैं गोपनीयता नीति and उपयोग की शर्तें