⚠️ यह साइट निर्माणाधीन है — बीटा संस्करण
अनुसरण करना

सबसे महत्वपूर्ण खबरों से अपडेट रहें

सब्सक्राइब बटन दबाकर, आप पुष्टि करते हैं कि आपने हमारी गोपनीयता नीति और उपयोग की शर्तें पढ़ी हैं और सहमत हैं गोपनीयता नीति and उपयोग की शर्तें

परिमल नाथवानी की जीत पर पवन पांडेय ने दी बधाई

पूर्वी सिंहभूम। झारखंड विधानसभा में संपन्न राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित प्रत्याशी परिमल नाथवानी की शानदार जीत पर एनसीपी (नगर निकाय) के राष्ट्रीय महासचिव डॉ पवन पांडेय ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।

डॉ पांडेय ने कहा कि यह जीत एनडीए की एकजुटता, मजबूत संगठनात्मक क्षमता और जनसेवा के प्रति उसकी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि राज्यसभा चुनाव में मिली यह सफलता गठबंधन की सकारात्मक सोच और विकासोन्मुखी राजनीति पर जनता के विश्वास को दर्शाती है।

उन्होंने विश्वास जताया कि परिमल नाथवानी अपने लंबे अनुभव, दूरदर्शी नेतृत्व और संसदीय कार्यों की समझ के बल पर झारखंड और देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहेंगे।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे महत्वपूर्ण खबरों से अपडेट रहें

सब्सक्राइब बटन दबाकर, आप पुष्टि करते हैं कि आपने हमारी गोपनीयता नीति और उपयोग की शर्तें पढ़ी हैं और सहमत हैं गोपनीयता नीति and उपयोग की शर्तें