⚠️ यह साइट निर्माणाधीन है — बीटा संस्करण
अनुसरण करना

सबसे महत्वपूर्ण खबरों से अपडेट रहें

सब्सक्राइब बटन दबाकर, आप पुष्टि करते हैं कि आपने हमारी गोपनीयता नीति और उपयोग की शर्तें पढ़ी हैं और सहमत हैं गोपनीयता नीति and उपयोग की शर्तें

23 दिन बाद हेनरी आइलैंड के जंगल से मिला विवाहिता का सड़ा-गला शव, प्रेमी गिरफ्तार

कोलकाता। दक्षिण 24 परगना जिले के बकखाली स्थित हेनरी आइलैंड के घने जंगल से 23 दिन से लापता एक विवाहिता का सड़ा-गला शव बरामद किया गया है। मृतका की पहचान जयनगर के बकुलतला थाना क्षेत्र निवासी राबिया फकीर (34) के रूप में हुई है। पुलिस ने हत्या के आरोप में उसके कथित प्रेमी जाहिरुल सरदार को गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, सबूत मिटाने के उद्देश्य से शव को जंगल में रेत के नीचे दबा दिया गया था। आरोपित से पूछताछ के बाद पुलिस उसे घटनास्थल पर लेकर पहुंची, जहां से शव बरामद किया गया।

स्थानीय और पुलिस सूत्रों के मुताबिक, विवाहित राबिया फकीर का अपने ही इलाके के निवासी जाहिरुल सरदार के साथ विवाहेतर संबंध था। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से दोनों के संबंधों में तनाव और विवाद चल रहा था। इसके बाद 26 मई को राबिया अचानक लापता हो गई थीं। परिवार की ओर से बकुलतला थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई थी।

जांच के दौरान पुलिस ने 18 जून को जाहिरुल सरदार को गिरफ्तार किया। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में आरोपित ने स्वीकार किया कि वह 26 मई को राबिया को बकखाली लेकर गया था। वहां हेनरी आइलैंड के घने जंगल में कथित तौर पर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और शव को रेत के नीचे दबाकर छिपा दिया।

शुक्रवार रात को बकुलतला थाना और फ्रेजरगंज तटीय थाना पुलिस आरोपी को साथ लेकर हेनरी आइलैंड पहुंची और शव बरामद किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए काकद्वीप अस्पताल के शवगृह भेज दिया गया है।

मृतका के भाई अशरफ फकीर ने शनिवार को आरोप लगाया कि जाहिरुल ने उनकी बहन को प्रेमजाल में फंसाया और बाद में उसकी हत्या कर शव को ठिकाने लगा दिया। उन्होंने आरोपित को कड़ी सजा देने की मांग की है।

पुलिस यह भी जांच कर रही है कि हत्या और शव छिपाने की घटना में आरोपित के अलावा कोई अन्य व्यक्ति शामिल था या नहीं।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे महत्वपूर्ण खबरों से अपडेट रहें

सब्सक्राइब बटन दबाकर, आप पुष्टि करते हैं कि आपने हमारी गोपनीयता नीति और उपयोग की शर्तें पढ़ी हैं और सहमत हैं गोपनीयता नीति and उपयोग की शर्तें