⚠️ यह साइट निर्माणाधीन है — बीटा संस्करण
अनुसरण करना

सबसे महत्वपूर्ण खबरों से अपडेट रहें

सब्सक्राइब बटन दबाकर, आप पुष्टि करते हैं कि आपने हमारी गोपनीयता नीति और उपयोग की शर्तें पढ़ी हैं और सहमत हैं गोपनीयता नीति and उपयोग की शर्तें

फायरिंग का खुलासा, आरोपित गिरफ्तार

पूर्वी सिंहभूम। साकची थाना क्षेत्र के बंगाल क्लब रोड स्थित अभिषेक जुबली चाय दुकान के समीप हुई फायरिंग की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपित की पहचान गोलमुरी टुइलाडुंगरी निवासी 28 वर्षीय विपिन शुक्ला के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध देसी पिस्तौल और मैगजीन भी बरामद की है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 19 जून की रात करीब 10 बजे बंगाल क्लब रोड पर एक अज्ञात युवक ने फायरिंग कर इलाके में दहशत फैलाने की कोशिश की थी। घटना के बाद पुलिस ने मौके से 7.65 एमएम का एक खोखा बरामद किया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक (नगर) के नेतृत्व तथा सिटी डीएसपी सुधीर कुमार महतो की निगरानी में विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया।

जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी और गुप्त सूचना के आधार पर आरोपित की पहचान कर ली। इसके बाद 21 जून को उसे सीतारामडेरा बस स्टैंड की ओर जाते समय हाथीघोड़ा मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपित ने फायरिंग की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली।

सोमवार को आयोजित प्रेस वार्ता में सिटी डीएसपी सुधीर कुमार महतो ने बताया कि आरोपित की निशानदेही पर स्वर्णरेखा नदी किनारे झाड़ियों में छिपाकर रखी गई घटना में प्रयुक्त अवैध देसी पिस्तौल और एक मैगजीन बरामद की गई है। पूछताछ के दौरान आरोपित ने स्वीकार किया कि उसने बंगाल क्लब रोड के दुकानदारों को डराने-धमकाने तथा रंगदारी वसूलने के इरादे से फायरिंग की थी।

पुलिस के अनुसार, आरोपित के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। साथ ही मामले से जुड़े अन्य पहलुओं और संभावित सहयोगियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार विपिन शुक्ला का संबंध चर्चित अपराधी दशरथ शुक्ला से है, जो उसका भाई बताया जाता है। दशरथ शुक्ला पूर्व में मिराज सिनेमा के मालिक हरीश सिंह पर हुई फायरिंग की घटना में आरोपित रह चुका है।

उस मामले में उसका नाम कुख्यात अपराधियों प्रिंस खान और सुजीत सिन्हा गिरोह के साथ जुड़ा था। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार दशरथ शुक्ला रंगदारी और संगठित अपराध से जुड़े मामलों में जेल जा चुका है और हाल ही में जेल से बाहर आया है। वर्तमान मामले में पुलिस सभी संभावित आपराधिक कड़ियों की भी जांच कर रही है।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे महत्वपूर्ण खबरों से अपडेट रहें

सब्सक्राइब बटन दबाकर, आप पुष्टि करते हैं कि आपने हमारी गोपनीयता नीति और उपयोग की शर्तें पढ़ी हैं और सहमत हैं गोपनीयता नीति and उपयोग की शर्तें