⚠️ यह साइट निर्माणाधीन है — बीटा संस्करण
अनुसरण करना

सबसे महत्वपूर्ण खबरों से अपडेट रहें

सब्सक्राइब बटन दबाकर, आप पुष्टि करते हैं कि आपने हमारी गोपनीयता नीति और उपयोग की शर्तें पढ़ी हैं और सहमत हैं गोपनीयता नीति and उपयोग की शर्तें

रिम्स के निदेशक डॉ राजकुमार ने दिया इस्तीफा, स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात के बाद लिया फैसला

रांची / झारखंड की राजधानी रांची स्थित राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) के निदेशक डॉ राजकुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने गुरुवार को स्वास्थ्य मंत्री सह रिम्स शासी परिषद के अध्यक्ष डॉ इरफान अंसारी से मुलाकात करने के बाद यह फैसला किया है. स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात के दौरान उन्होंने पद इस्तीफा देने की इच्छा जताई थी.

स्वास्थ्य मंत्री से अनुमति के बाद दिया इस्तीफा

सूत्रों का कहना है कि मुलाकात के दौरान डॉ राजकुमार ने स्वास्थ्य मंत्री से कहा कि उनकी अनुमति मिलते ही उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दिया. इस घटनाक्रम के बाद रिम्स के प्रशासनिक और चिकित्सा हलकों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है.

व्यवस्था और हस्तक्षेप से हैं परेशान

जानकारी के अनुसार डॉ राजकुमार रिम्स की वर्तमान कार्यप्रणाली और लगातार हो रहे हस्तक्षेप से असहज महसूस कर रहे हैं. सूत्र बताते हैं कि उनका मानना है कि अत्यधिक हस्तक्षेप की स्थिति में संस्थान को बेहतर दिशा में ले जाना और प्रभावी ढंग से काम करना मुश्किल हो रहा है.

रिम्स को पहुंचाई नई ऊंचाइयों पर

बताया जा रहा है कि रिम्स की जिम्मेदारी संभालने के समय उन्होंने संस्थान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने और चिकित्सा सेवाओं में सुधार का एक स्पष्ट विजन तैयार किया था. हालांकि, विभिन्न प्रशासनिक चुनौतियों और अपेक्षित सहयोग नहीं मिलने के कारण वे अपने लक्ष्यों को पूरी तरह हासिल नहीं कर सके.

रिम्स प्रशासन से औपचारिक पुष्टि

डॉ राजकुमार की ओर से सार्वजनिक रूप से कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है. वहीं स्वास्थ्य विभाग या रिम्स प्रशासन की ओर से भी इस संबंध में कोई औपचारिक पुष्टि नहीं की गई है. इसके बावजूद स्वास्थ्य महकमे में इस मुद्दे को लेकर चर्चाएं तेज हैं.

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे महत्वपूर्ण खबरों से अपडेट रहें

सब्सक्राइब बटन दबाकर, आप पुष्टि करते हैं कि आपने हमारी गोपनीयता नीति और उपयोग की शर्तें पढ़ी हैं और सहमत हैं गोपनीयता नीति and उपयोग की शर्तें