⚠️ यह साइट निर्माणाधीन है — बीटा संस्करण
अनुसरण करना

सबसे महत्वपूर्ण खबरों से अपडेट रहें

सब्सक्राइब बटन दबाकर, आप पुष्टि करते हैं कि आपने हमारी गोपनीयता नीति और उपयोग की शर्तें पढ़ी हैं और सहमत हैं गोपनीयता नीति and उपयोग की शर्तें

रांची के तमाड़ में जमीन विवाद में किसान की हत्या का खुलासा, आरोपित गिरफ्तार

रांची। रांची जिले के तमाड़ थाना पुलिस ने जमीन विवाद में हुई किसान की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लोहे की दाउली (कृषि और बागवानी का हाथ से चलने वाला औजार) भी बरामद कर ली है।

तमाड़ थाना प्रभारी दुलाल कुमार महतो ने शनिवार को बताया कि गिरफ्तार आरोपित की पहचान कुईला महतो के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि 24 जून को सूचना मिली थी कि तमाड़ थाना क्षेत्र के बारेडीह गांव में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

प्रारंभिक जांच और परिजनों से पूछताछ में सामने आया कि मृतक गोविंद महतो और आरोपित कुईला महतो के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच अक्सर कहासुनी और झगड़ा होता रहता था।

पुलिस के अनुसार, घटना वाले दिन 24 जून को गोविंद महतो अपने खेत में बीज बोने गया था। बीज डालने के बाद वह खेत में एक पेड़ की छांव में बैठा हुआ था। इसी दौरान आरोपित कुईला महतो पीछे से वहां पहुंचा और लोहे की दाउली से उसकी गर्दन पर वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से गोविंद महतो की मौके पर ही मौत हो गई।

थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के पिता रामायण महतो ने 26 जून को तमाड़ थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर तमाड़ थाना कांड संख्या 38/2026 दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी एवं मानवीय साक्ष्यों के आधार पर आरोपित कुईला महतो को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लोहे की दाउली भी बरामद कर ली गई।

मामले के अनुसंधान में तमाड़ थाना के गणेश चौड़े, निमाई सोरेन तथा सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे महत्वपूर्ण खबरों से अपडेट रहें

सब्सक्राइब बटन दबाकर, आप पुष्टि करते हैं कि आपने हमारी गोपनीयता नीति और उपयोग की शर्तें पढ़ी हैं और सहमत हैं गोपनीयता नीति and उपयोग की शर्तें