⚠️ यह साइट निर्माणाधीन है — बीटा संस्करण
अनुसरण करना

सबसे महत्वपूर्ण खबरों से अपडेट रहें

सब्सक्राइब बटन दबाकर, आप पुष्टि करते हैं कि आपने हमारी गोपनीयता नीति और उपयोग की शर्तें पढ़ी हैं और सहमत हैं गोपनीयता नीति and उपयोग की शर्तें

रांची में 4.305 किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक-मोबाइल जब्त

रांची। रांची के नामकुम थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 4.305 किलोग्राम अफीम के साथ एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान सनिका मुंडा के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से अफीम के अलावा एक मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया है।

रविवार को आयोजित प्रेस वार्ता में पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) अमर कुमार पांडेय ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राकेश रंजन को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति तैमारा की ओर से बाइक पर अवैध अफीम लेकर रामपुर क्षेत्र में बेचने के उद्देश्य से आने वाला है।

सूचना के आधार पर नामकुम थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। टीम ने रांची-टाटा मार्ग पर नामकुम और दशमफॉल थाना क्षेत्र की सीमा के पास राईसा नदी के निकट वाहन जांच अभियान चलाया। इसी दौरान तैमारा की ओर से आ रहे एक नीले रंग की मोटरसाइकिल सवार को रुकने का संकेत दिया गया, लेकिन वह बाइक घुमाकर वापस भागने का प्रयास करने लगा।

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान सनिका मुंडा के रूप में बताई। तलाशी के दौरान उसकी बाइक में टंगे एक झोले से 4.305 किलोग्राम अफीम बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने अफीम, बाइक और मोबाइल फोन जब्त कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

थाने में पूछताछ के दौरान आरोपित ने स्वीकार किया कि बरामद अफीम उसके खेत में अवैध रूप से उगाई गई अफीम की फसल से चिरा लगाकर निकाली गई थी। उसने यह भी बताया कि वह पहले भी कई बार विभिन्न ग्राहकों को अफीम बेच चुका है और इस बार वह रामपुर में एक व्यक्ति को तयशुदा रकम पर अफीम की खेप पहुंचाने जा रहा था।

पुलिस ने मामले में शामिल अन्य लोगों की पहचान शुरू कर दी है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। अधिकारियों ने कहा कि अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे महत्वपूर्ण खबरों से अपडेट रहें

सब्सक्राइब बटन दबाकर, आप पुष्टि करते हैं कि आपने हमारी गोपनीयता नीति और उपयोग की शर्तें पढ़ी हैं और सहमत हैं गोपनीयता नीति and उपयोग की शर्तें