⚠️ यह साइट निर्माणाधीन है — बीटा संस्करण

धारदार हथियार से दंपति पर हमला, बच्चे की मौत

पलामू। पलामू जिले के हैदरनगर थाना क्षेत्र के बिंदु बीघा गांव में चितरंजन पासवान नामक युवक ने गुरुवार रात मामूली विवाद में धारदार हथियार से एक दंपति पर हमला कर दिया। इस

हमले में आठ माह के बच्चे की मौत हो गई। बच्चे की माता 28 वर्षीय रूपा देवी व पिता 30 वर्षीय दीपक पासवान गंभीर रूप से घायल है। ग्रामीणों ने सभी को अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने 8 माह के बच्चे को मृत घोषित कर दिया। घायल माता- पिता को प्राथमिक उपचार के बाद मेदिनीनगर सदर अस्पताल रेफर कर दिया है। सूचना मिलने के तत्काल बाद पुलिस घटना स्थल पहुंच कर आरोपित युवक चितरंजन पासवान को गिरफ्तार कर लिया है।

थाना प्रभारी तंजीलुल मनान ने शुक्रवार को बताया कि मामूली विवाद के बाद चितरंजन पासवान ने धारदार हथियार से उपरोक्त दंपत्ति पर हमला कर दिया, जिसमें 8 माह के बच्चे की मौत हो गई,जबकि दंपत्ति गंभीर रूप से घायल है।

चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राकेश रंजन ने बताया कि दीपक पासवान की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे महत्वपूर्ण खबरों से अपडेट रहें

सब्सक्राइब बटन दबाकर, आप पुष्टि करते हैं कि आपने हमारी गोपनीयता नीति और उपयोग की शर्तें पढ़ी हैं और सहमत हैं गोपनीयता नीति and उपयोग की शर्तें