⚠️ यह साइट निर्माणाधीन है — बीटा संस्करण

पति-पत्नी के विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस ने नाबालिग के पास से बरामद किए देशी कट्टा और कारतूस

रांची। राजधानी रांची के पुरुलिया रोड स्थित एक घर में पति-पत्नी के बीच विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई के दौरान एक नाबालिग के पास से अवैध हथियार और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपित नाबालिग को निरुद्ध कर उसके खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है।

नगर पुलिस अधीक्षक (सिटी एसपी) पारस राणा ने शुक्रवार को बताया कि दो जुलाई की शाम पुलिस को सूचना मिली थी कि पुरुलिया रोड स्थित एक परिवार में पति-पत्नी के बीच विवाद और हंगामा हो रहा है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने के साथ मामले की जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस को घटनास्थल पर मौजूद एक नाबालिग की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। इसके बाद उसकी तलाशी ली गई, जिसमें उसके पास से एक देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस तथा एक मोबाइल फोन बरामद हुआ।

पुलिस ने बरामद हथियार, कारतूस और मोबाइल फोन को विधिवत जब्त कर लिया तथा नाबालिग को निरुद्ध कर लिया। प्रारंभिक जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि हथियार उसके पास कैसे पहुंचा और उसका इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जाना था।

सिटी एसपी ने बताया कि पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि नाबालिग का किसी आपराधिक गिरोह या अवैध हथियार तस्करी से कोई संबंध तो नहीं है। साथ ही हथियार के स्रोत और उससे जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है।

पुलिस ने कहा कि मामले में जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे महत्वपूर्ण खबरों से अपडेट रहें

सब्सक्राइब बटन दबाकर, आप पुष्टि करते हैं कि आपने हमारी गोपनीयता नीति और उपयोग की शर्तें पढ़ी हैं और सहमत हैं गोपनीयता नीति and उपयोग की शर्तें