⚠️ यह साइट निर्माणाधीन है — बीटा संस्करण

दीवार ढहने से दिव्यांग युवती की मौत

पश्चिमी सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम जिले के मंझारी थाना क्षेत्र के बामेहुटुब गांव में लगातार हो रही बारिश के बीच एक दर्दनाक हादसा हो गया।

कच्चे मिट्टी के घर की दीवार अचानक ढह जाने से उसके मलबे में दबकर 34 वर्षीय दिव्यांग युवती सुखमती बानरा की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह करीब सात बजे सुखमती बानरा अपने घर के बाहर दीवार के पास बैठकर दातून कर रही थीं।

तभी बारिश से कमजोर हो चुकी कच्ची मिट्टी की दीवार अचानक भरभराकर गिर पड़ी। दीवार का पूरा मलबा सुखमती पर आ गिरा, जिससे वह गंभीर रूप से दब गईं।

दीवार गिरने की तेज आवाज सुनकर उनकी छोटी बहन मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से मलबा हटाकर सुखमती को बाहर निकाला।

परिजन उन्हें तत्काल सदर अस्पताल चाईबासा लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतका के पिता कुशनू बानरा ने बताया कि सुखमती उनकी पांच बेटियों में सबसे बड़ी थीं और बचपन से ही दोनों पैरों से दिव्यांग थीं।

उन्हें सरकार की ओर से प्रतिमाह एक हजार रुपये की दिव्यांग पेंशन मिलती थी।

उन्होंने बताया कि पिछले दो दिनों से क्षेत्र में लगातार बारिश हो रही थी, जिससे मिट्टी पूरी तरह भीग गई और कच्ची दीवार कमजोर होकर ढह गई।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे महत्वपूर्ण खबरों से अपडेट रहें

सब्सक्राइब बटन दबाकर, आप पुष्टि करते हैं कि आपने हमारी गोपनीयता नीति और उपयोग की शर्तें पढ़ी हैं और सहमत हैं गोपनीयता नीति and उपयोग की शर्तें