रांची। रांची जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित लाइब्रेरी के पास गुरुवार की सुबह एक युवक का शव बरामद हुआ है। शव मिलने की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई। फिलहाल पुलिस युवक की शिनाख्त और मौत के कारणों का पता लगा रही है।
स्थानीय लोगों ने गुरुवार की सुबह युवक को लाइब्रेरी के पास बेसुध अवस्था में देखा। इसके बाद पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया।
प्रारंभिक जांच में मृतक के पास से पहचान से जुड़ा कोई दस्तावेज नहीं मिला है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर युवक की पहचान करने में जुटी है। साथ ही मौत के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है।
