⚠️ यह साइट निर्माणाधीन है — बीटा संस्करण

दोहरे हत्याकांड के आरोपित सहित तीन गिरफ्तार, बाइक बरामद

खूंटी। अड़की थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए हत्या सहित कई आपराधिक मामलों में फरार चल रहे तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में दोहरे हत्याकांड के आरोपित भी शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से लूटी गई एक हीरो एक्सट्रीम बाइक और वन प्लस नोट सीई 3 लाइट 5-जी मोबाइल फोन बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग को रविवार को सूचना मिली कि अड़की थाना के अप्राथमिकी अभियुक्त एसी अमन उर्फ अमन कच्छप अपने घर घाघरा गांव में मौजूद है। सूचना के सत्यापन के बाद अड़की थाना प्रभारी के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया। पुलिस टीम ने घाघरा गांव पहुंचकर आरोपित के घर की घेराबंदी की और उसे गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ के दौरान एसी अमन की निशानदेही पर पुलिस ने घाघरा टोला रुरुवांग से सनिका नाग उर्फ लंबू और मड़की नाग को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, एसी अमन उर्फ अमन कच्छप के खिलाफ वर्ष 2022 से 2025 के बीच हत्या, आपराधिक षड्यंत्र और प्रतिबंधित नक्सली संगठन से जुड़े मामले दर्ज हैं। वहीं, सनिका नाग उर्फ लंबू और मड़की नाग पर भी हत्या, रंगदारी और अन्य गंभीर आपराधिक धाराओं के मामले दर्ज हैं।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने तमाड़ थाना कांड संख्या 15/26 में लूटी गई हीरो एक्सट्रीम मोटरसाइकिल और वन प्लस नोट सीई 3 लाइट 5जी मोबाइल फोन बरामद किया। गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ के बाद पुलिस ने कुचाई के दलभंगा ओपी थाना और तमाड़ थाने में दर्ज मामले में भी उद्भेदन करने का दावा किया है।

छापेमारी दल में अड़की थाना प्रभारी सह पुलिस अवर निरीक्षक प्रवीण कुमार तिवारी, पुलिस अवर निरीक्षक अरुण कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक अमित कुमार सिंह सहित अड़की थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। पुलिस ने तीनों गिरफ्तार आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे महत्वपूर्ण खबरों से अपडेट रहें

सब्सक्राइब बटन दबाकर, आप पुष्टि करते हैं कि आपने हमारी गोपनीयता नीति और उपयोग की शर्तें पढ़ी हैं और सहमत हैं गोपनीयता नीति and उपयोग की शर्तें