⚠️ यह साइट निर्माणाधीन है — बीटा संस्करण

भारत ने नेपाल में रह रहे भारतीयों के रिश्तेदारों के लिए संपर्क नंबर जारी किए

नई दिल्ली। भारत ने बाढ़ग्रस्त देश नेपाल में रह रहे भारतीयों के रिश्तेदारों के हालचाल जानने के लिए गुरुवार को संपर्क नंबर जारी किया।

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने एक्स पर लिखा, “नेपाल में अचानक आई बाढ़ के बाद उपराष्ट्रपति सचिवालय को अपने प्रियजनों का हालचाल जानने के लिए रिश्तेदारों के कई फोन आ रहे हैं। बेहतर तालमेल के लिए मदद चाहने वालों से अनुरोध है कि वे +91 11 23094954 पर संपर्क करें। नेपाल की राजधानी काठमांडू में भारतीय दूतावास के हेल्पलाइन नंबर +977 985 131 6807, +977 970 910 7500, +977 981 032 6117 हैं।”

उल्लेखनीय है कि नेपाल के भोटेकोशी नदी में अचानक आई विनाशकारी बाढ़ में अब तक कम से कम 157 लोगों की मौत हो गई और लगभग 700 लोग लापता हैं। लापता लोगों में विदेशी नागरिक और सुरक्षाकर्मी भी हैं। बाढ़ ने तीन जिलों में भारी तबाही मचाई है।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे महत्वपूर्ण खबरों से अपडेट रहें

सब्सक्राइब बटन दबाकर, आप पुष्टि करते हैं कि आपने हमारी गोपनीयता नीति और उपयोग की शर्तें पढ़ी हैं और सहमत हैं गोपनीयता नीति and उपयोग की शर्तें