⚠️ यह साइट निर्माणाधीन है — बीटा संस्करण

प्रशासन की सतर्कता से बाढ़ प्रभावित 120 लोगों का सफल रेस्क्यू

बाढ़ आपदा से संबंधित सहायता के लिये कंट्रोल रूम नंबर 07727222454 जारी

बलौदाबाजार। जिले में पिछले दिनों हुई तेज बारिश के कारण नदी -नाले का जल स्तर बढ़ गया है जिससे अनेक स्थानों पर बाढ़ की स्थिति निर्मित हो गई है। कुछ गांव मे पानी ज्यादा बढ़ने के कारण फंसे 120 लोगों को जिला प्रशासन एवं आपदा राहत टीम की मुस्तैदी से सफल रेस्क्यू किया गया औऱ सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बाढ़ प्रभावित कुल 120 व्यक्तियों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया गया है इसमें तहसील कसडोल के ग्राम बल्दाकछार के 38 व्यक्ति, तहसील पलारी के ग्राम अमेठी में 44 व्यक्ति, ग्राम मोहान में 23 व्यक्ति तथा तहसील सिमगा के ग्राम गणेशपुर के 15 व्यक्ति शामिल हैं।

बाढ़ आपदा से सम्बंधित सहायता के लिये जिला प्रशासन द्वारा जिला कंट्रोल रूम नंबर 07727222454 जारी किया गया है। इस नंबर पर बाढ़ से संबंधित किसी भी प्रकार की सहायता,सूचना, बचाव एवं राहत कार्यो के लिये संपर्क कर सकते है। जिला प्रशासन द्वारा लोगों से अपील किया गया है कि नदी -नाले किनारे न जाएं, गांव -मोहल्ले के आस -पास पानी भरने की स्थिति मे स्थानीय प्रशासन या कंट्रोल रूम को तत्काल सूचित करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे महत्वपूर्ण खबरों से अपडेट रहें

सब्सक्राइब बटन दबाकर, आप पुष्टि करते हैं कि आपने हमारी गोपनीयता नीति और उपयोग की शर्तें पढ़ी हैं और सहमत हैं गोपनीयता नीति and उपयोग की शर्तें