⚠️ यह साइट निर्माणाधीन है — बीटा संस्करण

बाइक लूट की कोशिश में मारी गोली, घायल

दुमका। जिला के हंसडीहा थाना क्षेत्र के दुमका-हंसडीहा मुख्य मार्ग पर लकड़ाटांड़ स्थित हरदिया नदी के समीप सोमवार सुबह बाइक लूट की प्रयास में अपराधियों ने एक व्यक्ति को गोली मार दी।

घटना सुबह करीब पांच बजे की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, लकड़ाटांड़ निवासी शिवलाल हांसदा (55) अपनी बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान बाइक पर सवार दो अज्ञात अपराधियों ने उन्हें रोककर बाइक छीनने का प्रयास किया। विरोध करने पर अपराधियों ने उन पर फायरिंग कर दी। गोली उनके बाएं पैर में लगी। घायल होने के बावजूद शिवलाल हांसदा अपनी बाइक पर ही बैठे रहे।

बताया जाता है कि गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। लोगों की आवाजाही बढ़ती देख दोनों बदमाश मौके से फरार हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

घायल व्यक्ति को पुलिस की ओर से इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज दुमका भेज दिया गया है। घटना स्थल से घायल व्यक्ति का घर महज 20 मीटर की दुरी पर है। सूचना मिलते ही हंसडीहा थाना पुलिस मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी। पुलिस अपराधियों की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

प्रारंभिक तौर पर मामला बाइक लूट के प्रयास से जुड़ा बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे महत्वपूर्ण खबरों से अपडेट रहें

सब्सक्राइब बटन दबाकर, आप पुष्टि करते हैं कि आपने हमारी गोपनीयता नीति और उपयोग की शर्तें पढ़ी हैं और सहमत हैं गोपनीयता नीति and उपयोग की शर्तें