⚠️ यह साइट निर्माणाधीन है — बीटा संस्करण

मोटर वाहन निरीक्षक पर अवैध वसूली और वाहन मालिकों को प्रताड़ित करने का आरोप

खूंटी,। जिले के मोटर वाहन निरीक्षक (एमवीआइ) मोहम्मद शाहनवाज पर वाहन मालिकों को प्रताड़ित करने, दलालों के माध्यम से अवैध वसूली करने और वाहन जांच के नाम पर मनमानी करने का आरोप लगाया गया है।

इस मामले में सामाजिक कार्यकर्ता दिलीप मिश्रा ने परिवहन विभाग के सचिव को आवेदन देकर मामले की जांच कराने की मांग की है।

आवेदन में आरोप लगाया गया है कि टेंपो, ट्रक और बस समेत दूसरे राज्यों के वाहनों को निशाना बनाकर भारी जुर्माने का भय दिखाया जाता है। साथ ही, कुछ लोगों और कार्यालय कर्मियों की मिलीभगत से कथित रूप से अवैध वसूली की जाती है। मिश्रा ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों की जांच रिपोर्ट जारी करने में देरी और बाहरी राज्यों के वाहनों को कई दिनों तक सड़क किनारे खड़ा रखने का भी आरोप लगाया है।

आवेदन में दावा किया गया है कि इस गतिविधि से वाहन मालिकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने दुर्घटना संबंधी मामलों में आवेदन की तारीख से जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने तक की अवधि की समीक्षा कराने तथा संबंधित व्यक्तियों की भूमिका की जांच करने की मांग की है।

मिश्रा ने परिवहन विभाग से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। इस संबंध में संबंधित मोटर वाहन निरीक्षक का पक्ष जानने का प्रयास किया गया, पर उन्होंने फोन नहीं उठाया।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे महत्वपूर्ण खबरों से अपडेट रहें

सब्सक्राइब बटन दबाकर, आप पुष्टि करते हैं कि आपने हमारी गोपनीयता नीति और उपयोग की शर्तें पढ़ी हैं और सहमत हैं गोपनीयता नीति and उपयोग की शर्तें