⚠️ यह साइट निर्माणाधीन है — बीटा संस्करण

गड्ढे में गिरने से हाथी की मौत,वन विभाग की टीम जांच में जुटी

पश्चिमी सिंहभूम,। पश्चिमी सिंहभूम जिले के नोवामुंडी वन क्षेत्र अंतर्गत सिंदरी गौरी गांव में एक हाथी की मौत हो गई। खेत के समीप स्थित पुराने कुएंनुमा गड्ढे में गिरने से हाथी की जान जाने की जानकारी सामने आई है। गुरुवार को नोवामुंडी वन विभाग के फॉरेस्टर आलोक कुमार ने हाथी की मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि विभाग को घटना की सूचना मिली है। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है, ताकि हाथी की मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।

यह घटना नोवामुंडी प्रखंड के गुवा थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ाजामदा-बालजोड़ी के सिंदरी गौरी गांव की है।

स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, गांव में खेत के पास बने पुराने कुएंनुमा गड्ढे में हाथी गिर गया था। इसके बाद उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर वन विभाग की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और घटना से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटानी शुरू कर दी।

फॉरेस्टर आलोक कुमार के अनुसार, फिलहाल हाथी की मौत के कारणों को लेकर स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं है। जांच के बाद ही यह पता चल सकेगा कि हाथी किन परिस्थितियों में गड्ढे में गिरा और उसकी मौत कैसे हुई। विभागीय स्तर पर घटना के विभिन्न पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। वहीं मृत हाथी के शव का पोस्टमार्टम कराने की तैयारी में वन विभाग लग गया है।

फिलहाल वन विभाग की जांच जारी है। हाथी की मौत से संबंधित विस्तृत जानकारी और वास्तविक कारणों का खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे महत्वपूर्ण खबरों से अपडेट रहें

सब्सक्राइब बटन दबाकर, आप पुष्टि करते हैं कि आपने हमारी गोपनीयता नीति और उपयोग की शर्तें पढ़ी हैं और सहमत हैं गोपनीयता नीति and उपयोग की शर्तें