⚠️ यह साइट निर्माणाधीन है — बीटा संस्करण
अनुसरण करना

सबसे महत्वपूर्ण खबरों से अपडेट रहें

सब्सक्राइब बटन दबाकर, आप पुष्टि करते हैं कि आपने हमारी गोपनीयता नीति और उपयोग की शर्तें पढ़ी हैं और सहमत हैं गोपनीयता नीति and उपयोग की शर्तें

डाइजेस्टिव बिस्कुट के भ्रामक दावों पर एसएजे फूड प्रोडक्ट्स को नोटिस

नई दिल्ली। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने उपभोक्ता शिकायत के आधार पर एसएजे फूड प्रोडक्ट्स को नोटिस जारी किया है। शिकायत कंपनी के “ईट फिट डाइजेस्टिव बिस्किट” पर किए गए कथित भ्रामक दावों को लेकर दर्ज की गई थी। एफएसएसएआई ने कंपनी को 7 दिनों के भीतर नोटिस का जवाब देते हुए स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है।

एफएसएसएआई ने जारी नोटिस में कहा कि बिस्किट कंपनी ने अपने उत्पाद को लेकर दावा किया कि इसमें चीनी नहीं है जबकि इसमें सॉलिड ग्लूकोज सीरप और मेलटॉडेज्ट्रीन मौजूद है। इसके साथ कम्पनी ने इसमें 100 फीसदी आटा होने की दावा किया है जबकि इसमें 72 प्रतिशत ही आटा है।

प्राधिकरण ने कहा है कि मामले की जांच जारी है और कंपनी के जवाब के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे महत्वपूर्ण खबरों से अपडेट रहें

सब्सक्राइब बटन दबाकर, आप पुष्टि करते हैं कि आपने हमारी गोपनीयता नीति और उपयोग की शर्तें पढ़ी हैं और सहमत हैं गोपनीयता नीति and उपयोग की शर्तें