⚠️ यह साइट निर्माणाधीन है — बीटा संस्करण

उपायुक्त ने चयनित होमगार्ड अभ्यर्थियों को किया आश्वस्त, जल्द होगा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

धनबाद, 03 जुलाई (हि.स.)। उपायुक्त आदित्य रंजन ने शुक्रवार को होमगार्ड बहाली में चयनित अभ्यार्थियों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात कर उन्हें आश्वस्त किया कि जल्द ही उनके मेडिकल और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

उपायुक्त ने कहा कि प्रक्रिया शुरू करने के लिए राज्य सरकार को पत्र लिखा है। जैसे ही वहां से आदेश प्राप्त होगा और तिथि निश्चित होगी, सभी को सूचित कर, मेडिकल व डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया शुरू होगी।

उपायुक्त ने प्रतिनिधिमंडल को जिला प्रशासन की शाेर से लिखे गए पत्र की प्रतिलिपि दी। प्रतिमंडलमंडल के सभी सदस्यों ने उसे पढ़ा और पूरी तरह से आश्वस्त हुए।

उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन ने बिल्कुल पारदर्शी प्रक्रिया अपनाकर होमगार्ड बहाली की परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न कराई है। आगे की प्रक्रिया भी उसी तरह से संपन्न कराई जाएगी।

उन्होंने सभी चयनित अभ्यर्थियों को किसी भी बिचौलिए के झांसे में नहीं आने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि यदि कोई भी बिचौलिया किसी भी अभ्यर्थी को राशि लेकर उनका काम कराने का प्रलोभन देता है तो वे सीधे उपायुक्त से संपर्क कर सकते हैं। उपायुक्त ने सभी को किसी भी अफवाह पर भी ध्यान नहीं देनेे का अनुरोध किया।

प्रतिनिधिमंडल में दीपा कुमारी, खुशबू कुमारी, विवेक दुबे व विवेक कुमार मौजूद थे।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे महत्वपूर्ण खबरों से अपडेट रहें

सब्सक्राइब बटन दबाकर, आप पुष्टि करते हैं कि आपने हमारी गोपनीयता नीति और उपयोग की शर्तें पढ़ी हैं और सहमत हैं गोपनीयता नीति and उपयोग की शर्तें