⚠️ यह साइट निर्माणाधीन है — बीटा संस्करण

राजद ने चतरा में मनाया 30वां स्थापना दिवस, पार्टी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान

चतरा। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का 30वां स्थापना दिवस रविवार को चतरा जिला मुख्यालय में समारोहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में राज्य के पूर्व मंत्री सत्यानंद भोगता मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

इस अवसर पर सत्यानंद भोगता ने केक काटकर स्थापना दिवस का शुभारंभ किया और पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को बधाई दी। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय को मजबूत करने वाला एक आंदोलन है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने हमेशा गरीबों, पिछड़ों, दलितों और वंचित वर्गों की आवाज को बुलंद किया है।

भोगता ने राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने सामाजिक समरसता और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान भी किया।

कार्यक्रम में राजद के जिलाध्यक्ष नवलकिशोर यादव, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष शारदा देवी, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रतीक प्रकाश अंगार सहित बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे महत्वपूर्ण खबरों से अपडेट रहें

सब्सक्राइब बटन दबाकर, आप पुष्टि करते हैं कि आपने हमारी गोपनीयता नीति और उपयोग की शर्तें पढ़ी हैं और सहमत हैं गोपनीयता नीति and उपयोग की शर्तें