⚠️ यह साइट निर्माणाधीन है — बीटा संस्करण

विधानसभा में अवर सचिव के सेवानिवृत्त होने पर दी गई विदाई

रांची। झारखंड विधानसभा सचिवालय की ओर से शुक्रवार को विधानसभा परिसर में विदाई समारोह आयोजित किया गया।

झारखंड विधानसभा सचिवालय के अवर सचिव महेश नारायण सिंह के सेवानिवृत्त होने पर उन्हें विदाई दी गई। महेश नारायण सिंह 30 जून 2026 को सेवा से सेवानिवृत्त हुए।

उन्होंने अपने सरकारी सेवाकाल की शुरुआत बिहार विधानसभा से की थी और राज्य विभाजन के बाद झारखंड विधानसभा सचिवालय में अपनी सेवाएं दीं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो ने महेश नारायण सिंह को सम्मानित करते हुए सचिवालय में उनकी कार्यनिष्ठा और समर्पण की सराहना की।

अध्यक्ष ने उनके स्वस्थ, सक्रिय और सुखद जीवन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी सेवाएं विधानसभा सचिवालय के लिए हमेशा स्मरणीय रहेंगी। विदाई समारोह में महेश नारायण सिंह ने अपने लंबे सेवाकाल के महत्वपूर्ण और अविस्मरणीय अनुभव साझा किए।

अवर सचिव ने कहा कि सचिवालय से मिला अपनापन जीवनभर याद रहेगा। कार्यक्रम का संचालन सहायक प्रशाखा पदाधिकारी प्रिय शंकर ने किया।

कार्यक्रम में प्रभारी सचिव रंजीत कुमार, उप सचिव एस शिराज, वजीह बंटी, कुन्दन कुमार सिंह, हरेन्द्र कुमार साह सहित अन्य माैजूद थे।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे महत्वपूर्ण खबरों से अपडेट रहें

सब्सक्राइब बटन दबाकर, आप पुष्टि करते हैं कि आपने हमारी गोपनीयता नीति और उपयोग की शर्तें पढ़ी हैं और सहमत हैं गोपनीयता नीति and उपयोग की शर्तें